फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Asha worker in Bhiwani accused policeman of making obscene gesture

Hisar: आशा वर्कर का पुलिसकर्मी पर अश्लील इशारा करने का आरोप, कृषि मंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं थी

Wed, 13 Sep 2023 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 07:41 PM IST
सार

आशा वर्कर्स ने बवाल किया तो सिविल लाइन एसएचओ के माफी मांगने पर शांत हुईं। एसएचओ का कहना है कि आशा वर्कर ने एक जवान पर अश्लील इशारा करने का आरोप लगाया है। अगर महिला आशा वर्कर शिकायत देती है तो इसकी जांच की जाएगी।  

विज्ञापन
Asha worker in Bhiwani accused policeman of making obscene gesture
कृषि मंत्री आवास का घेराव करने जा रहीं हड़ताली आशा वर्करों को रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी में अपनी मांगों को लेकर बुधवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल के आवास का घेराव करने के लिए जा रहीं आशा वर्कर्स में से एक को पुलिस कर्मचारी ने अश्लील इशारा कर दिया। इस पर आशा वर्करों ने जमकर बवाल काटा। महिला आशा वर्कर्स ने उक्त पुलिसकर्मी का अश्लील इशारा करते हुए का वीडियो भी बनाया हुआ है। गुस्साई आशा वर्कर्स के तेवर देखने के बाद सिविल लाइन एसएचओ ने उक्त महिला से पुलिसकर्मी की तरफ से माफी मांगी। तब जाकर आशा वर्कर शांत हुईं।

विज्ञापन


बता दें कि आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहीं हैं। अपनी मांगों के समर्थन में वे बुधवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल के आवास का घेराव करने जा रही थीं। पुलिस प्रशासन ने आशा वर्कर्स को रोकने के लिए कृषि मंत्री के आवास से पूर्व ही अवरोधक लगाए हुए थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स का एक अन्य आशा वर्कर अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। जब वे पुलिस की ओर से लगाए गए अवरोधक के पास पहुंची तो आरोप है कि वहां पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने उन्हें अश्लील इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को देखते पुलिस उपाधीक्षक मनीषा व एसआईएस मनोज कुमार।

इस पर प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर डीएसपी मनीषा, सिविल लाइन एसएचओ बलदेव सिंह, गुप्तचर विभाग के इंचार्ज सुनील कुमार, सिक्योरिटी इंचार्ज मनोज कुमार भी मौजूद थे। महिला आशा वर्कर ने उक्त पुलिसकर्मी की अश्लील इशारा करते हुए पुलिस अधिकारियों को वीडियो भी दिखाया, लेकिन इस दौरान वह पुलिसकर्मी वहां नहीं दिखाई दिया।

प्रदर्शनकारी आशा वर्करों का गुस्सा देखकर सिविल लाइन एसएचओ बलदेव सिंह ने आशा वर्कर्स से माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन कृषि मंत्री दलाल के पीए को सौंपा।

वहीं आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर 37वें दिन आशा वर्करों ने थाली-चम्मच के साथ कृषि मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन की राज्य कोषाध्यक्ष अनीता झज्जर ने कहा कि आज देश व प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने के बजाय निजी अस्पतालों को लाभ पंहुचाने का काम कर रही है।

इसके चलते पीएचसी, सीएचसी व नागरिक अस्पतालों में डॉक्टर के काफी पद खाली पड़े हैं। यहां तक कि अस्पताल में टेस्ट मशीन व दवाइयों का भी भारी अभाव है। इसके चलते आमजन को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता हैं। इससे उनके ऊपर आर्थिक भार पड़ रहा है। इस दौरान आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर 25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है।

इस अवसर पर सीटू नेता अनिल कुमार, सुखदेव पालुवास, फुलचंद, भीम सिंह, महाबीर चांग, मंगतू चांग, यूनियन नेत्री सुशीला सरोहा, दर्शना, मीना, सुमन, सन्तोष, मनोज, शकुंतला, कविता, गुड्डी, सुनीता, सुमन बहल, सन्तोष, सुशीला, सरोज, मीना, उमेश, मनोज बीरन आदि मौजूद रहे।


प्रदर्शन के दौरान आशा वर्कर्स अवरोधक को हटाने के लिए धक्कामुक्की कर रही थीं। इस दौरान एक महिला आशा वर्कर ने एक जवान पर अश्लील इशारा करने का आरोप लगाया है। अगर महिला आशा वर्कर शिकायत देती है तो इसकी जांच की जाएगी। -बलदेव सिंह, सिविल लाइन, एसएचओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed