फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Asha in story competition and Bhavya first in spelling

Bhiwani News: कहानी प्रतियोगिता में आशा और वर्तनी में भव्या रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Asha in story competition and Bhavya first in spelling
खंड स्तरीय रीडिंग प्रमोशन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथिगण। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पढ़े भारत बढ़े भारत अभियान के तहत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वाधान में खंडस्तरीय रीडिंग प्रमोशन प्रतियोगिता राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भिवानी में हुई। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डाइट बिहरी कलां की प्राचार्या राजबाला उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़ ने की।
विज्ञापन

कहानी प्रतियोगिता में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना से आशा, कन्या स्कूल बापोड़ा से शिवानी, कन्या स्कूल भिवानी से स्नेहा, राजकीय स्कूल धीराणा से पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्तनी प्रतियोगिता में सिरसा घोघड़ा स्कूल से भव्या, देवसर मजरा हालुवास स्कूल से लक्ष्मी व कन्या स्कूल धनाना से हर्ष ने प्रथम, कविता प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल भिवानी से बबली शर्मा, राजकीय कन्या स्कूल मानहेरू से आरूशी, पालुवास स्कूल से रविना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में पालुवास स्कूल से वर्षा, दिनोद स्कूल से किरण, धिराणा स्कूल से पायल व मंढाणा स्कूल ने नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार क्विज में धीराणा स्कूल से रेनू, बड़ेसरा स्कूल से अनामिका, तिगड़ाना स्कूल से नेहा समेत सभी छात्रों ने अपने-अपने कक्षा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्या राजबाला व अनिल गौड़ ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा, बुद्धि, कौशल व लेखन कला का विकास होता है। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न स्कूलों से लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह, प्रवक्ता दीपमाला, प्रवक्ता सोनिया, शीतल, मीनाक्षी शर्मा, आशुतोष शर्मा, अनिल हलवासिया, डॉ. मनोज शर्मा, राकेश कुमारी, डॉ. मनोज कुमार, रीचा शर्मा, रेनू सोनी, कृष्ण यादव, सुनीता श्योराण व लक्ष्मण गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed