फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Area residents came out to protest against the mobile tower in Jituwala street 3, stopped the work and demonstrated

Bhiwani News: जीतूवाला गली तीन में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे क्षेत्रवासी, काम रुकवा किया प्रदर्शन

Thu, 18 Apr 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 18 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Area residents came out to protest against the mobile tower in Jituwala street 3, stopped the work and demonstrated
भिवानी। फाटक पार जीतूवाला गली नंबर तीन के एक मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में बुधवार शाम को क्षेत्र के लोग बिफर गए और काम रुकवाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों को भी क्षेत्र के लोगों ने किसी भी सूरत में यहां मोबाइल टावर नहीं लगने देने को चेताया। वहीं काम को भी बंद करा दिया।
विज्ञापन

जीतूवाला क्षेत्र की गली नंबर तीन निवासी एक व्यक्ति अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवा रहा है। इसका पिछले दस दिनों से काम भी चल रहा है। वहीं इस टावर के विरोध में आसपास के लोग भी विरोध में उतर आए हैं। जीतूवाला रेल अंडरपास महापंचायत के संयोजक रोहताश वर्मा ने बताया कि पिछले साल भी यहां टावर लगाने का प्रयास किया गया था। इलाके के लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की और उपायुक्त ने भी लोगों के आक्रोश को देखते हुए यहां टावर नहीं लगाने पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन इसके बावजूद स्थानीय निवासी व्यक्ति यहां टावर लगाने की अनुमति लाया है। इसके के लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यहां के लोगों को बिना विश्वास में लिए यहां टावर लगाना अनुचित है। इस टावर की अनुमति को भी जिला प्रशासन से रद्द कराए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक यहां टावर लगाने का काम पूरी तरह से बंद नहीं कर दिया जाता। क्षेत्र के लोगाें ने चेतावनी दी कि अगर जबरन टावर लगाने की कोशिश की गई तो जीतूवाला रेल अंडरपास महापंचायत और क्षेत्र के लोग किसी भी स्तर के आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे और इसका डटकर विरोध करेंगे। इस मौके पर रामशरण ठेकेदार, पवन कुमार, महेंद्र, दीपक, राजेश, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम, ओमप्रकाश, अनिल, वेद प्रकाश, जयभगवान, वीर सिंह, नवीन, परवीन, हंसराज, नाथूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed