फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply for the 10th and 12th open school exams from November 24

Bhiwani News: दसवीं व बारहवीं की मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 24 नवंबर से करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Apply for the 10th and 12th open school exams from November 24
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2026 में होने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित समय सीमा में अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) री-अपीयर, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी की परीक्षा के लिए 1150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि अतिरिक्त विषय श्रेणियों के लिए 1250 रुपये शुल्क देय होगा। सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) के लिए री-अपीयर, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी का शुल्क 1200 रुपये और अतिरिक्त विषय श्रेणी का शुल्क 1300 रुपये रखा गया है। प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

बिना विलंब शुल्क आवेदन 24 नवंबर से दो दिसंबर तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। इसके बाद तीन से 11 दिसंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क, 12 से 21 दिसंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क और 22 से 31 दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।ऑनलाइन आवेदन संबंधी सभी दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed