हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए 17 तक ऑनलाइन होंगे आवेदन
पहले 14 दिसंबर तक आवेदन की तारीख थी। सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए 17 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर तक जमा होंगे। पहले 14 दिसंबर तक आवेदन की मोहलत दी गई थी।
यह भी पढ़ें ः फतेहाबाद: नकली देसी घी और पनीर तैयार कर बेचने की आशंका पर सीएम फ्लाइंग ने डेयरियों पर दी दबिश
बोर्ड अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए 17 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके बाद 18 से 21 दिसंबर से 100 रुपये शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें ः रेवाड़ी: रिश्वत कांड में जेल अधीक्षक को पकड़ने पहुंची विजिलेंस टीम, चारों तरफ से घर बंद होने के कारण नहीं जा सकी अंदर
22 से 28 दिसंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ और 29 से चार जनवरी तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 एवं 254309 पर संपर्क कर सकते हैं।