फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Applications invited for Mandal level competition from artists

कलाकारों से मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for Mandal level competition from artists
भिवानी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आवेदन 28 फरवरी शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी अनुसार निष्पादन कला जैसे संगीत, नृत्य, रंगमंच एवं दृश्य कला जैसे चित्रकला, मूर्तिकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागी कलाकार हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। प्रतिभागी जिस मंडल का निवासी है, वह उसी मंडल से संबंधित प्रतियोगिता के लिए आवेदन करें। इसी प्रकार से प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में बांटी गई है, जिसमें आठ से 16, 16 से 36 और 36 वर्ष से अधिक की श्रेणी है।
विज्ञापन

प्रतिभागी कलाकार 31 मार्च 2022 तक आयु वर्ग की श्रेणी को पूरा करता हो। इसके लिए आयु का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व शिक्षण आदि प्रमाण पत्र भी देखा जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दल का लीडर/ कलाकार का नाम, पता, मोबाइल, ई-मेल, वोटर कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रति अपनी कला की विद्या के विवरण सहित ई-मेल के माध्यम से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा, एससीओ 29, प्रथम तल, सेक्टर सात-सी मध्य मार्ग चंडीगढ या आर्टएंडकल्चरलअफेयरसएटदारेटजीमेलडोटकॉम पर 28 फरवरी 2022 शाम पांच बजे तक भिजवानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी 0172-2793896, 2793897 और 2793877 पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed