फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   anuj murderd, two arrested, police

अनुज हत्याकांड : रेकी करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
anuj murderd, two arrested, police
अनुज हत्याकांड में पकड़े गए दोनों आरोपी सीआईए पुलिस टीम की गिरफ्त में। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
अनुज हत्याकांड के तार लारेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े हैं। सीआईए टीम ने मंगलवार को अनुज हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन दोनों ने रेकी की थी। ये दोनों ही अनुज की पल-पल की जानकारी दे रहे थे। इन आरोपियों ने एक होटल में बैठकर हत्याकांड की साजिश रची थी। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बाकी बदमाश तो भाग गए मगर रेकी करने वाला एक युवक वहीं रुककर अन्य लोगों की तरह पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए रहा। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 20 जून को महम रोड के नजदीक विद्यानगर में बुलेट बाइक के स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले अनुज की 14-15 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार दिन पूर्व दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने अनुज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि विद्यानगर में जिस घर में अनुज किराये पर रहता था, उसी की मालकिन की बेटी के शादी समारोह में हुए विवाद के कारण महिला के सौतेले बेटे मंजीत ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें बदमाश राहुल सांगा की मदद ली। राहुल सांगा झज्जर की नरेश सेठी गैंग के लिए काम करता है।
विज्ञापन

सीआईए टीम ने इंस्पेक्टर योगेश हुड्डा के नेतृत्व में मंगलवार को जागृति कॉलोनी वासी राहुल और गांव दिनोद वासी मुकेश मीक्कू को गिरफ्तार किया है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग, नरेश सेठी और काला जठेड़ी गैंग मिलकर काम करती है। राहुल सांगा, मंजीत राठी आदि इनके लिए ही काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले रची थी हत्या की साजिश
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मुकेश, राहुल और बदमाश राहुल सांगा एक ही कक्षा में पढ़ते थे। वहीं इनकी दोस्ती हुई। दो महीने पहले मुकेश के दिनोद रोड स्थित होटल में बैठक कर हत्या की साजिश रची कि कौन रेकी करेगा और कौन गोली मारेगा। मंजीत ने राहुल सांगा से मुलाकात कर अनुज की हत्या की पेशकश की थी। मुकेश और राहुल को रेकी के लिए जिम्मेदारी दी गई। योजना के तहत पहले 19 जून को हत्या की योजना तय की गई मगर उस दिन अनुज दुकान पर नहीं आया। अगले दिन सुबह दोनों ने रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश राहुल सांगा अक्सर भिवानी में राहुल और मुकेश के पास ही रुकता था।
राहुल हत्या के बाद भी देखता रहा था सारी कार्रवाई
रेकी करने वाला जागृति कॉलोनी वासी राहुल रेकी और हत्या के बाद भी तमाशबीन बन वहीं पुलिस की सारी कार्रवाई पर नजर लगाए रहा। वह वहां सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और फोटो में भी नजर आ रहा है। वहीं यहां पुलिस की गतिविधियों पर भी नजर रख राहुल सांगा को सूचना देता रहा।

वर्जन -
बदमाश राहुल सांगा के साथ मिलकर मंजीत ने ही हत्या करवाई। मामले में रेकी करने वाले राहुल जागृति कॉलोनी और मुकेश दिनोद गांव को गिरफ्तार किया गया है। पहले दो नाबालिग इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में चार और आरोपियों के नाम आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed