फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   anuj murder, manjit, archari player

अनुज हत्याकांड : तीरंदाजी के खिलाड़ी से बन गया बदमाश, अब आठ से अधिक वारदात में हो चुका है शामिल

Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
anuj murder, manjit, archari player
अनुज हत्याकांड से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला मंजीत मास्टर तीरंदाजी का बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। अब मामूली कहासुनी की रंजिश में हत्या कर वह अपराध की दुनिया में कदम रख चुका है। पुलिस की माने तो अब उस पर आठ से अधिक हत्या, हत्या प्रयास व अन्य मामले दर्ज है। वहीं मामले में गिरफ्तार दोनों नाबालिगों का शनिवार को कोरोना टेस्ट करवाया गया। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों को हिसार के बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें प्रयास करती रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 20 जून को महम रोड बड़ चौक के पास बुलेट स्पेयर पार्ट्स दुकान संचालक अनुज की 14-15 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को अनाजमंडी से दो नाबलिग लड़कों को पकड़ा था। एक भिवानी के नजदीकी गांव से है तो दूसरा बहल थाना क्षेत्र से। दोनों ने अनेक बड़े मामलों के खुलासे किए। दोनों नाबालिग होने के कारण इन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। वहां भेजने से पहले दोनों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। वहीं अब नाबालिगों द्वारा बताये मुख्य आरोपियों मंजीत मास्टर, राहुल सांगा, आशीष, नवीन नब्बू व एक अन्य नाबालिग की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं हत्या की पूरी कहानी मंजीत मास्टर ने रची। मंजीत तीरंदाजी का खिलाड़ी था और बाद में कोचिंग भी देने लगा था। फिलहाल भी वह कैथल में कोचिंग दे रहा था। उसने ही अनुज की हत्या के लिए प्लान बनाया और बदमाश राहुल सांगा से संपर्क साधा। राहुल सांगा ने ही हत्या की सारी रूपरेखा तैयार की। योजना के तहत ही पहले मंजीत, आशीष, नवीन नब्बू और एक नाबालिग ने 20 जून को वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले इन्होंने झज्जर में एक व्यापारी के मकान पर गोली चलाई थी और फिर फरीदाबाद में हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंजीत मास्टर तीरंदाजी का खिलाड़ी था, अब कोचिंग देता था। डीएसपी ने बताया कि मंजीत मास्टर पर पहले कोई केस नहीं था मगर इस वारदात के बाद आठ-नौ और वारदात में वह शामिल रहा है। गिरफ्तारी के बाद ही पूरी तरह खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed