फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anganwadi workers staged a ruckus near the Agriculture Minister's residence

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया कृषि मंत्री आवास के पास हल्ला बोल प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a ruckus near the Agriculture Minister's residence
सेक्टर-13 स्थित कृषिमंत्री जेपी दलाल के आवास के बाहर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी वर्कर? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने मंगलवार को कृषि मंत्री के आवास पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे सरकार के खिलाफ और बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

बात दें कि पिछले कई दिनों से लघु सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना चल रहा है। मंगलवार को धरने पर एसोसिएशन की नेताओं ने वर्कर्स और हेल्पर्स को संबोधित कर प्रदर्शन के लिए जोश भरा। उसके बाद सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल के आवास की ओर रवाना हुईं।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता रीटा चांग ने की। संचालन सुदेश प्रेमनगर ने किया। धरने को संबोधित करते हुए सीटू नेता सुखदेव सिंह, पूर्व कर्मचारी नेता नरेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स के आंदोलन से बौखला गई है। सरकार ओछी हरकत कर रही है और मांगों का समाधान करने की बजाय इस आंदोलन को तोड़ने के हर तरह के हथकंडे अपना रही है। इससे आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स सरकार से डरकर आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी। सरकार ने 12 जनवरी को जेल भरो आंदोलन के दौरान जींद और गुड़गांव में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्परों, सीटू व अन्य संगठनों के नेताओं के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए हैं, लेकिन उन्हें मुकदमों की कोई परवाह नहीं है। इस अवसर पर राजबाला शर्मा, ईश्वर देवी, रमन, सुनीता चहल, कविता, सीमा, प्रिया, अनीता बामला, सुमन, किरण, उर्मिला, बबीता, बबली कमलेश मिताथल, बाला, गुजरानी, कमला व तालु, धनाना, जताई, बडेसरा, जूई, कैरू की वर्कर्स एवं हेल्पर्स, फूलचंद, महेंद्र प्रजापत ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
जब आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर कृषि मंत्री के आवास के पास पहुंचीं तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। जैसे ही पुलिस ने उनको रोका तो वहीं पर धरना लगाकर बैठ गई। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed