फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anganwadi workers protest Matka bursting

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest Matka bursting
शहर में मटके लेकर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड से चिड़ियाघर रोड तक मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिला आंगनबाड़ी वर्कर्स ने धरना दिया। धरने कि अध्यक्षता उपप्रधान सावित्री सहारण ने की और संचालन प्रेमलता ने किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मूर्ति बिजारणिया ने कहा कि मंत्री के निवास पर धरने को 91 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन महिला विरोधी और कर्मचारी विरोधी सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है। इसलिए यूनियन ने फैसला लिया कि हर जिले में आंगनबाड़ी वर्कर्स प्रदर्शन करेंगी। आंगनबाड़ी यूनियन नेताओं ने झूठे मुकदमे रद्द करने, कमला दयोरा को बहाल करने, निजीकरण बंद करने व 2018 का समझौता लागू करने की मांग की। इस अवसर पर जिला महासचिव सरोज चहल, मुन्नी बवानीखेड़ा, सिलोचना लांबा, निशा, उर्मिला, कमला, बिमला, सुनीता, प्रेम, संतोष, गीता, ललिता, चंचल, उषा, ममता ,आशा व सीमा आदि ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed