फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An elderly person who went outside to feed bread to the dogs was hit by a car, leading to his death.

Bhiwani News: कुत्तों को रोटी डालने घर से बाहर गए बुजुर्ग को गाड़ी से मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
An elderly person who went outside to feed bread to the dogs was hit by a car, leading to his death.
भिवानी। खरक-कलिंगा मार्ग पर मंगलवार रात घर के बाहर कुत्तों को रोटी डालने के निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग को परिजन नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान बुजुर्ग मनीराम ने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मनीराम के बेटे की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में कलिंगा के सवाई पाना निवासी सोमबीर ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे पिता मनीराम खाना खाने के बाद कुत्तों को रोटी डालने के लिए घर से निकले थे। उनका मकान खरक-कलिंगा मार्ग पर है। इसी दौरान एक गाड़ी ने उसके पिता को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed