फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Amar Ujala campaign for boxer pooja bohra winnig medal in olympic

हस्ताक्षर कर पूजा को दे रहे विजयी भव का आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala campaign for boxer pooja bohra winnig medal in olympic
अमर उजाला की ओर से पूजा बोहरा के घर बाहर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में शहर के काफी लोगों ने पहुंचकर - फोटो : Bhiwani
भिवानी। टोक्यो ओलंपिक में देश का रहीं भिवानी की बेटी पूजा बोहरा की जीत के लिए अमर उजाला ने वीरवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। बड़े पूजा को विजयी भव का आशीर्वाद दे रहे हैं तो युवा और छोटे बच्चे उनकी जीत के लिए प्रार्थना।
विज्ञापन

पूजा बोहरा के घर के बाहर होर्डिंग और एक बैनर लगाया गया, जिस पर लोग आशीर्वाद के रूप में अपना हस्ताक्षर कर रहे हैं। बता दें कि पूजा बोहरा ने ओलंपिक में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है और वे क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। अब पूजा बोहरा का अगला मुकाबला 31 जुलाई को चीन की ली कियान बॉक्सर के साथ होगा। परिजनों को पूरा विश्वास है कि पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन

पूजा देश के लिए गोल्ड मेडल जीते इन्ही शुभकामनाओं के साथ अमर उजाला ने विकास नगर स्थित पूजा बोहरा के घर के बाहर विजयी भव का एक बैनर लगाया है। वहां से गुजरने वाले लोग इस बैनर पर हस्ताक्षर कर अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं। बैनर लगाने के साथ ही एक साथ काफी संख्या में लोग इस अभियान के साथ जुड़ गए। उन्होंने हस्ताक्षर कर पूजा को विजयी भव का आशीर्वाद दिया। हस्ताक्षर करने वालों में पिता राजबीर, बुआ राजवंती, भाई अरविंद, बहन मोनिका, विकास नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अजीत सिंह सांगवान, रिटायर्ड एएफएसओ रामसिंह, हरिसिंह सांगवान, रामदेव शास्त्री, नरेश शर्मा और शहर के कई अन्य युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश शुभकामनाएं और आशीर्वाद पूजा के साथ
पूरे देश की शुभकामनाएं और आशीर्वाद पूजा के साथ है। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि पूजा गोल्ड मेडल लेकर आए और जिले, प्रदेश और देश का नाम दुनिया में रोशन करे। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लोगों को इस अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।

- जेपी दलाल, कृषि मंत्री, हरियाणा सरकार।
बेटी गोल्ड लेकर आएगी
बेटी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। बहुत मान है। पूजा के सम्मान के लिए हस्ताक्षर अभियान का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। पूजा होनहार बॉक्सर है। हमें उस पर भरोसा है कि वह गोल्ड मेडल लेकर आएगी।
- राजबीर, पूजा बोहरा के पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed