फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Airforce jawan attacked while returning from marriage

Bhiwani News: शादी से लौटते समय एयरफोर्स जवान पर किया हमला

Tue, 29 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Airforce jawan attacked while returning from marriage
भिवानी। गांव राजगढ़ में शादी समारोह से लौटते समय एक एयरफोर्स के जवान पर हमला करने और फिर उसके घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। हमले में जवान की मां को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि वह भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया हुआ था। 13 अप्रैल को दोस्त की भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद वह 14 अप्रैल की रात को अंकित और सुनील रामपुरा के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित था। जब उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दीवान, लाबू, बिंदर, चालू और उनके चार अन्य साथियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के बाद धर्मेंद्र किसी तरह घर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने वहां भी कील लगे डंडों से उस पर और उसकी मां पर हमला कर दिया। घायल मां को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed