फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   agriculture minister inspection corp in field, he spoke that govt will help

थाम सोच ना करो, थारै एक पीस्सै का नुकसान नहीं होण दूं : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister inspection corp in field, he spoke that govt will help
गांव मनफरा में खराब हुई कपास की फसल का निरीक्षण करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
बहल (भिवानी)। रामजी जिस तरियां राखै गा उस तरियां रहणा पड़ैगा। पर, थाम सोच ना करो। थारै एक पीस्सै का नुकसान नहीं होण दूं। जो भी नुकसान होवै गा वो सरकार का होगा। पहल्यां भी किसानां न खराब फसल का पूरा पैसा दिया है। इब भी जिस भी किसान की फसल खराब होगी, उसनै उसका पूरा मुआवजा मिलैगा। किसान सरकार के साथ सै और सरकार किसानां कै साथ सै। बस फेर और किमे कहे जाओ किसे की ना सुनो। यह बात कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने बहल क्षेत्र के गांवों में मौसम की मार से प्रभावित कपास की फसल का निरीक्षण करने के बाद किसानों से कही।
विज्ञापन

किसानों ने कृषि मंत्री को खेतों में कपास की फसल दिखाई जो सूखे और बाद में ज्यादा बारिश से सूखने की कगार पर आ गई है। बर्बाद फसलों को दिखाते हुए भावुक किसानों ने कृषि मंत्री से कहा कि मेहनत की, पैसा लगाया पर राम राजी नहीं था, सारी फसल खराब हो गई है। जो बची है उससे भी अब कोई उम्मीद नहीं है। पिछली बार भी आपने ही सहारा दिया था, इस बार भी हमारा ख्याल राखियो। आपके अलावा म्हारी किते भी सुणवाई कोनी होवै गी।
विज्ञापन

इस पर कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि पिछली बार जब फसल खराब हुई थी तो उन्होंने एक एक गांव में अपनी निगरानी में मुआवजा दिलवाया था। अबकी बार भी जिस भी किसान की फसल खराब होगी उसका नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बस आप सरकार पर विश्वास रखना। किसी के बहकावे में आकर ऐसा न करना कि अधिकारी और कर्मचारी के काम में बाधा आए और सही रिपोर्ट ऊपर तक न पहुंच सके। सरकार ने किसानों के लिए अनेक नीतियां क्रियान्वित की हैं। किसान समय-समय पर कृषि कार्यालय में जाकर उनकी जानकारी लें और उनका लाभ उठाएं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र मंढोली, सरपंच गजानंद अग्रवाल, चेयरमैन सुशील केडिया, सतबीर चैहड़, विधानसभा संयोजक सुनील सिरसी, अजय बिधनोई, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि साधूराम पनिहार, चेयरमैन अनिल सिवानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed