फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After release of draft voter list of wards, questions raised on ward closure in the city

Bhiwani News: वार्डों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद शहर में वार्ड बंदी पर उठाए सवाल

Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
After release of draft voter list of wards, questions raised on ward closure in the city
लोहारू शहर की नई वार्डबंदी के बाद सभी 14 वार्डों की भौगोलिक स्थिति का चित्र। 
लोहारू। लोहारू नगरपालिका के वार्ड पार्षदों और अध्यक्ष पद के प्रस्तावित आगामी चुनावों को लेकर पिछले दिनों नगरपालिका द्वारा जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद शहर के अनेक लोगों ने सूची और शहर की नई वार्डबंदी पर नाराजगी जाहिर की है। ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का सोमवार को आखिरी दिन था तथा करीब डेढ़ सौ अधिक लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि जहां मतदाता सूची में अनेक खामियां हैं वहीं वार्डबंदी में भी नियमों को ताक पर रखा गया है। उधर, नगर पालिका सचिव तेजपाल सिंह ने बताया कि नियमानुसार वार्ड बंदी की गई तथा ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर करीब डेढ़ सौ अधिक लोगों ने दावे और आपत्तियां दी हैं उन्हें जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 17 दिसंबर को नपा प्रशासन लोहारू शहर के 14 वार्डों की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था और नपा प्रशासन ने 23 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां मांगी थी। ड्राफ्ट मतदाता सूची को देखकर अनेक लोगों मतदाता सूची में अनेक खामियां बताई वहीं अनेक लोगों ने वार्ड बंदी को भी उचित नहीं बताया है। शहीद भगत सिंह समाज कल्याण समिति के प्रधान जगदीश जायलवाल ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं जिनकी मृत्यु को दस-दस वर्ष बीत चुके हैं। यहीं नही वार्डबंदी में नियमों को ताक पर रखते हुए बेतरतीब तरीके से वार्ड बंदी कर डाली है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन और बीएओ ने आनन फानन में यह काम किया है, जिसका खामियाजा अब शहर के लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूची और वार्ड बंदी की खामियों को ठीक नही किया गया तो वे इसको लेकर शहरवासियों की राय से न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बता दें कि नई वार्ड बंदी के तहत इस बार लोहारू शहर में 13 के बजाय 14 वार्ड किए गए हैं तथा एक वार्ड नया बनाए जाने के बाद लगभग सभी वार्डों की भौगोलिक स्थिति में परिवर्तन हो गया तथा सभी वार्डों की संख्या भी पहले की अपेक्षा बदल गई है। नई वार्डबंदी के बाद शहर के वार्डों की स्थिति बदल गई है तथा अधिकतर शहरवासियों को अपने वार्ड की संख्या तक नहीं पता है। ऐसे में लोगों ने नपा प्रशासन से शहर की नई वार्डबंदी की भौगोलिक स्थिति का मानचित्र सार्वजनिक स्थानों पर लगाने की मांग की है।




आपत्तियों का निवारण आज से शुरू होगा : सचिव

नगर पालिका सचिव तेजपाल सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को शहर के 14 वार्डों की ड्राफ्ट मतदाता सूची सार्वजनिक की गई थी और 23 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां मांगी गईं थीं। उन्होंने बताया कि अब तक 150 से अधिक लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई है, जिनका निवारण का कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्डबंदी नियमानुसार की गई तथा कोई भी व्यक्ति अपने वार्ड की भौगोलिक स्थिति की जानकारी नपा कार्यालय से ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed