फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After meeting with DG Health, Nursing Staff Association withdrew two-hour symbolic strike

Bhiwani News: डीजी हेल्थ से मुलाकात के बाद नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने वापस ली दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल

Wed, 27 Dec 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
After meeting with DG Health, Nursing Staff Association withdrew two-hour symbolic strike
 स्वास्थ्य महानिदेशालय में डाॅक्टर रणदीप पूनिया को मांग पत्र सौंपते स्टाफ नर्स पदा​धिकारी। स्वं
भिवानी।
विज्ञापन

डीजी हेल्थ से पंचकूला में मुलाकात के बाद नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन राज्य पदाधिकारियों ने 28 दिसंबर की दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल को वापस ले लिया है। बुधवार को पंचकूला में नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की राज्य प्रधान निर्मल ढांडा, सचिव संतोश अहलावत, चेयर पर्सन सुनीता, कोषाध्यक्ष नरेश, उप प्रधान कुलदीप बल्हारा, कमलजीत, नीलम गोल्डी, प्रदीप ने डीजी हेल्थ डॉ रणदीप पूनिया से मुलाकात की।

दरअसल, नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन पदाधिकारियों ने प्रदेशभर में जिला स्तर पर सीएमओ व पीएमओ के माध्यम से 28 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे सांकेतिक हड़ताल का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद बुधवार को पंचकूला में राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने डीजी हेल्थ से मुलाकात की। राज्य प्रधान निर्मल ढांडा ने बताया कि डीजी हेल्थ ने उनकी मांगों पर आश्वासन दिया है कि 7200 रुपये और ग्रुप बी की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय ने 15 दिन का समय मांगा है। उन्होंने इसके बाद अपने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल के निर्णय को वापस लिया है। अगर इस अवधि में उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed