फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After five days, 73 registrations took place in the district.

Bhiwani News: पांच दिन बाद जिले में हुईं 73 रजिस्ट्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
After five days, 73 registrations took place in the district.
तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री  करवाते लोग।
भिवानी। तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को जिले में पांच दिन बाद 73 रजिस्ट्रियां की गईं। हड़ताल खुलते ही तहसील कार्यालयों में रौनक लौट आई और आमजन की आवाजाही बढ़ गई। शुक्रवार से रजिस्ट्रियां बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को रजिस्ट्रियों के लिए करीब 80 लोगों ने आवेदन किए थे, जिनमें से कागजातों की जांच के बाद 73 रजिस्ट्रियां की गईं।दरअसल, भ्रष्टाचार के आरोपों में एक नायब तहसीलदार और दो तहसीलदारों पर की गई कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने हड़ताल कर दी थी। उनका कहना था कि बिना पूरी जांच के कार्रवाई कर उनकी छवि खराब की जा रही है। पहले जांच पूरी की जाए उसके बाद ही संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकार ने उनकी मांग पर सहमति जताते हुए मांगें मान लीं। हड़ताल के चलते पांच दिनों तक जमीन की रजिस्ट्री, प्रमाण पत्र और पोर्टल से जुड़ी 432 ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं। बुधवार को हड़ताल समाप्त होने के बाद तहसील कार्यालयों में लोगों ने अपने पांच दिनों से लंबित कार्य निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्री के लिए 80 लोगों ने किए आवेदन
हड़ताल खुलने के बाद बुधवार को रजिस्ट्री करवाने के लिए 80 लोगों ने आवेदन किए। कागजातों की जांच के बाद तहसीलदार ने 73 लोगों की रजिस्ट्रियां कीं। इसके अलावा प्रमाण पत्रों सहित राजस्व विभाग के पोर्टल से जुड़े सभी कार्यों का भी निपटान किया गया।


मुझे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी लेकिन शुक्रवार से तहसीलदारों की हड़ताल चल रही थी। बुधवार को हड़ताल खत्म होने के बाद मैंने तहसील से संबंधित अपने सभी कार्यों का निपटान किया। हड़ताल खुलने के बाद बुधवार को तहसील के सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे थे। -जयप्रकाश शर्मा, बापोड़ा निवासी।


तहसीलदारों की हड़ताल के कारण मेरी भूमि की रजिस्ट्री रुकी हुई थी। बुधवार को तहसील कार्यालय खुलते ही मैंने अपनी रजिस्ट्री करवाई। बिना किसी विलंब के मेरी रजिस्ट्री समय पर हो गई जिससे मुझे सुविधा मिली। -सतीश नंबरदार, बापोड़ा निवासी।



बुधवार से जिले के सभी तहसील कार्यालयों में लोगों की रजिस्ट्रियों सहित सभी कार्य समय पर किए गए। बुधवार को 80 लोगों ने रजिस्ट्रियों के लिए आवेदन किए जिनके कागजातों की जांच के बाद 73 लोगों की रजिस्ट्रियां की गईं। -जयबीर सिंह, तहसीलदार, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed