फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Adulterated mustard recovered from Hafed warehouse

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व मार्केट कमेटी सचिव की संयुक्त टीम ने हैफेड गोदाम से बरामद की मिलावटी सरसों

Tue, 16 Apr 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Adulterated mustard recovered from Hafed warehouse
भिवानी में सरसों के सैंपल दिखाता मुख्यमंत्री का उड़नदस्ता। 
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक ने मार्केटिंग सचिव की संयुक्त टीम के साथ सोमवार को हैफेड के एक गोदाम में छापामार कर मिलावटी सरसों बरामद की है। टीम ने मौके से मिलावटी सरसों के सैंपल भी एकत्रित किए हैं, जिन्हें नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रोहतक की टीम के निरीक्षक राजबीर सिंह, सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील कुमार, हैफेड मैनेजर लोहारू संजय, मार्केट कमेटी सचिव अनिल, हैफेड के सहायक जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार क्लर्क के साथ मिलकर छापामारा। संयुक्त टीम ने अनाज मंडी बहल के पास हैफेड के सरसों के गोदाम में अनाज मंडी लोहारू से हैफेड द्वारा खरीदी गई सरसों के दो ट्रकों को गोदाम के अंदर सरसों उतारते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन

दोनों ट्रैकों की सरसों चेक की गई तो सरसों में मिलावट का अंदेशा हुआ। जिसमें टीम द्वारा दोनों ट्रैकों में से सैंपल लिए गए, सैंपलों के परिणाम आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोनों ट्रक लोहारू मंडी से आए थे। मार्केट कमेटी लोहारू द्वारा दोनों फर्मों के मालिकों को कारण बताओ नोटिस धारा 10(2) एचएपीएम एक्ट 1961 को दिया गया। नोटिस के जवाब के उपरांत मार्केट कमेटी सचिव लोहारू द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed