फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Acid scorched body found in junk warehouse of watchman missing for two days

दो दिन से लापता चौकीदार का कबाड़ के गोदाम में मिला एसिड से झुलसा शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Acid scorched body found in junk warehouse of watchman missing for two days
भिवानी। दो दिन से लापता चौकीदारी सुरेंद्र का शव कबाड़ के गोदाम में एसिड से झुलसे हुए हालत में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने हत्या का आरोप भी कबाड़ी गोदाम संचालक व उसके बेटे पर लगाया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका भी उजागर हुई है। फिलहाल औद्योगिक थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह और सीआई टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाने में दी शिकायत में कोंट रोड निवासी शुभम ने बताया था कि 16 मई की रात करीब 8.45 बजे उनके पिता सुरेंद्र (50) घर से अपनी बाइक से कोंट रोड स्थित बलबीर की कबाड़ के गोदाम पर चौकीदारी करने के लिए रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे। 17 मई की सुबह करीब सात बजे बलबीर ने बताया कि उनके पिता सुरेंद्र ड्यूटी पर नहीं आए, जबकि उनकी मां कविता की उसी रात सवा दस बजे पिता सुरेंद्र से फोन पर बात हुई थी। इस संबंध में औद्योगिक पुलिस थाना में लापता होने की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने लापता होने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सुरेंद्र के बेटे शिवा ने बताया कि पिता की कोई खोज खबर नहीं लगी तो वे उसे हरसंभव जगह तलाश करते रहे। पिता को ढूंढने के लिए 17 मई को गोदाम पर भी गए थे, लेकिन उसके पिता वहां नहीं मिले थे। 17 मई को ही शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर पुलिस अधीक्षक के आवास पर भी काफी लोग गुहार लेकर पहुंचे थे, मगर एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। 18 मई की सुबह खुद बलबीर कबाड़ी ने उसके पिता के गोदाम में कबाड़ में दबे होने की सूचना उन्हें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके पिता का चेहरा और शरीर का एक हिस्सा एसिड से बुरी तरह से झुलसा हुआ था। जबकि उसके ऊपर कबाड़ के कुछ प्लास्टिक के कट्टे थे। उसके पिता की शर्ट तख्त पर थी, जबकि जूते व गमछा भी था। शिवा का आरोप है कि पहले जब वे गोदाम में पिता को ढूंढने आए थे, तो उन्हें न तो यहां कबाड़ की बोरियां लगी देखी थी न ही उनका पिता यहां था, लेकिन अचानक उनके पिता का शव यहां मिलना भी हत्या की तरफ साफ इशारा कर रहा है। उसके शरीर पर भी झुलसने और चोट के निशान बताए गए हैं। वहीं, सुरेंद्र की बाइक नया बस स्टैंड क्षेत्र पालुवास की हद में सुनसान जगह पर मिली है। अभी तक मृतक सुरेंद्र का फोन भी नहीं मिला है, जिसकी अंतिम लोकेशन भी पुलिस तलाशने में जुटी है।
कबाड़ी बलबीर व उसके बेटे सुरेश पर हत्या का शक
मृतक के बेटे शिवा व अन्य परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र की हत्या हुई है, जिसका शक भी कबाड़ी बलबीर और उसके बेटे सुरेश पर जताया है। इस मामले में कबाड़ के गोदाम पर काम करने वाली एक महिला का नाम भी सामने आया है। वहीं, पुलिस कबाड़ के गोदाम मालिक बलबीर से भी पूछताछ में जुटी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसकी मौत की वजह भी स्पष्ट हो जाएगी।
तीन बच्चों का पिता था सुरेंद्र
कोंट रोड निवासी मृतक सुरेंद्र तीन बच्चों का पिता था। उसका बड़ा बेटा शिवम उर्फ शिवा व दो बेटी मधु व उर्मिला हैं। उसकी पत्नी कविता की भी उसी रात सवा दस बजे फोन पर बात हुई थी, जिस रात उसे परिजनों ने घर से ड्यूटी पर जाते आखिरी बार देखा था। मगर, इसके बाद उसका फोन भी बंद हो गया और सुरेंद्र की भी कोई खोज खबर नहीं मिली। बुधवार सुबह गोदाम में ही उसका शव बुरी हालत में पड़ा मिला। जिसकी सूचना खुद गोदाम मालिक बलबीर ने पुलिस व परिजनों को दी।

वर्जन:::
घर से लापता सुरेंद्र का शव कबाड़ के गोदाम से बरामद हुआ है। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के बेटे शिवा की शिकायत पर कबाड़ गोदाम मालिक बलबीर व उसके बेटे सुरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- बलदेव सिंह, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed