फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accused of murder of spare parts operator arrested

बुस्पेयर पार्ट्स संचालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
accused of murder of spare parts operator arrested
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने बुलेट बाइक स्पेयर पार्ट्स संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दसवां आरोपी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

महम रोड स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर 20 जून 2020 को संचालक अनुज की हत्या कर दी थी। अनुज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। अनुज महम रोड के चौखानी स्टेट में आरबीटी रॉयल टाउन पार्ट्स नाम से दुकान चलाता था। अनुज हत्याकांड में आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई थीं। सिविल लाइन पुलिस थाने में अनुज के पिता करण सिंह की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। सीआईए प्रथम के सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह ने अनुज हत्याकांड में दसवें आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान शमशेर निवासी डेहरी मोहल्ला रोहतक हाल झज्जर के खुगोई के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी शमशेर से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने बताया कि अनुज को गोली मारने के बाद उसने आरोपियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने गांव खुगोई लेकर गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया। पुलिस इस मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed