फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of cheating unemployed youths on the pretext of getting jobs arrested

Bhiwani News: बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating unemployed youths on the pretext of getting jobs arrested
पुलिस की गिरफ्त में एयरफोर्स में लगवाने का झांसा देकर रुपये ठगने का आरोपी।
भिवानी। खुद को पायलट बताकर बेरोजगार युवकों को एयरफोर्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले नटवरलाल को भिवानी पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी कई बेरोजगार युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार बना चुका है। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उन्हें फर्जी आई कार्ड भी उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरोपी से एयरफोर्स नकली वर्दी, मुहर, लैपटॉप, लोगो सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन


गांव खरक निवासी निक्सन ने खरक पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि उसके बेटे सौरभ को एक व्यक्ति ने एयरफोर्स में भर्ती कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने उन्हें एयरफोर्स का एक नियुक्ति पत्र भी थमाया था, जो कि बाद में फर्जी पाया गया। इस संबंध में शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस ने केस दर्ज किया। खरक पुलिस चौकी के इंचार्ज दशरथ की टीम ने एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोनू मिश्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शामली का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने ठगी के कई राज उगले। मोनू मिश्रा ने बताया कि वह शामली निवासी है। उसके माता-पिता गोहाना में रहते हैं। ठगी करते हुए वह कई जगह ठिकाने बदल चुका है। उसने बताया कि वह मुंबई भी रहता था और लखनऊ में एक अधिकारी की लड़की से प्रेम विवाह भी किया है। लड़की के पिता का सरनेम मिश्रा था तो उसने भी अपने नाम के आगे मिश्रा लगाना शुरू कर दिया। वैसे वह शर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगार युवकों को एयरफोर्स की नौकरी का देता था झांसा

पुलिस के मुताबिक ठगी का आरोपी मोनू बेरोजगार युवकों के आगे खुद को एयरफोर्स में पायलट बताकर धौंस जमाता था, ताकि ऐसा लगे कि उसके हाथ में बहुत कुछ है। युवकों को ठगी का शिकार बनाकर उनसे पैसे ऐंठने के बाद वह फरार हो जाता था। कुछ ऐसा ही उसने खरक के सौरभ के साथ भी किया। उसकी बातों में आकर निक्सन ने तीन लाख रुपये दे दिए, ताकि उसका बेटा भर्ती हो सके। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। उसने इंडिगो दिल्ली में भी मालवाहक के तौर पर नौकरी भी की थी। इससे उसकी जानकारी वहां एयरपोर्ट पर हो जाती थी और इसलिए वो युवाओं को आसानी से ठगी का शिकार बना लेता था।


आरोपी मोनू को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जहां-जहां भी धोखाधड़ी और ठगी की है वहां पर भी संबंधित पुलिस से संपर्क साधा है। कितने लोगों को इसने ठगी का शिकार बनाया है, इसकी जांच भी कर रहे हैं।

-दशरथ, इंचार्ज, खरक पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article