फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for preparing fake birth certificate by misusing medical officer's ID

चिकित्सा अधिकारी की आईडी का गलत इस्तेमाल कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for preparing fake birth certificate by misusing medical officer's ID
भिवानी। तोशाम पुलिस ने चिकित्सा अधिकारी की आईडी का धोखाधड़ी से गलत इस्तेमाल कर बच्चों के फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन व लैपटॉप बरामद किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा निवासी डॉ. पुनीत ने तोशाम पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि वह चिकित्सा अधिकारी कम रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु के पद पर कार्यरत है। उसके नाम से आईडी से जन्म-मृत्यु का पोर्टल चलाता है। उन्होंने अपने आईडी को खोलकर चेक किया तो किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उसकी आईडी व पोर्टल का गलत इस्तेमाल कर नकली कागजात लगाकर अपने बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। तोशाम पुलिस थाना प्रबंधक जय सिंह ने इस मामले में तीसरे आरोपी को सागवान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र निवासी सागवान के रूप में हुई है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद किया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपी सतीश व राजेश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। तीसरे आरोपी धर्मेंद्र को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed