फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for getting paper from other place in Haryana Police recruitment exam

हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे से पेपर दिलाने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for getting paper from other place in Haryana Police recruitment exam
भिवानी। हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे से पेपर दिलाने का आरोपी भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में पुलिस पहले ही 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि जिले में एक गिरोह सक्रिय है। गिरोह हरियाणा पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा 2021 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने और अभ्यर्थियों के आधार कार्ड व एडमिट कार्ड में फोटो की मिक्सिंग कर असल परीक्षार्थी की जगह फर्जी परीक्षार्थी से पेपर दिलाते थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। भिवानी सीआईए द्वितीय इंचार्ज नरेंद्र कुमार की टीम के एएसआई संदीप ने एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान कृष्ण वासी बलंभा रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। इस दौरान आरोपी कृष्ण ने पूछताछ में बताया कि उसकी जगह परीक्षा में उसने अपना पेपर विवेक से दिलाया था। पुलिस इस मामले में पहले ही 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed