{"_id":"5e5eb3c38ebc3eeb572e374e","slug":"accident-two-die-case-file-bhiwani-news-rtk5452896112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
हनुमान सोनी -फाइल फोटो।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। जहां परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
पहला मामला सोमवार शाम पांच बजे का है। गांव मदमाधवी निवासी 25 वर्षीय भगवाना गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को वह भिवासी घर का सामान लेने के लिया आया था। वह अपनी बाइक पर घर वापस लौट रहा था। जब वह कोंट रोड स्थिर फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचा तो अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि भगवाना दो भाइयों में छोटा था, जो दो बेटियों का पिता था। उसका बड़ा भाई नरेश जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। मृतक भगवाना के पिता की मौत भी करीब 20 साल पहले सड़क हादसे में हुई थी। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अजित सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला
दूसरे मामला सोमवार देर शाम सात बजे का है। गांव बिरण निवासी 48 वर्षीय हनुमान सोनी खेत में मकान बनाकर परिवार सहित रहता था। सोमवार शाम को वह गांव से खेत की ओर पैदल जा रहा था। जब वह गांव के सरकारी अस्पताल के नजदीक पहुंचा तो अचानक किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में कुचले जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हनुमान सोनी अविवाहित था। वह अपने भाई के परिवार के साथ खेत में मकान बनाकर रहता था।
जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई बिजेंद्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही के वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।