{"_id":"60047dc28ebc3e30b77788fc","slug":"accident-three-injured-pgi-refer-bhiwani-news-rtk5913263102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में तीन घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में तीन घायल, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
भिवानी। दो सड़क हादसों को तीन लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
मामला शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे का है। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय रोहित छठी कक्षा में पढ़ता है। उसके मामा प्रदीप ने बताया कि शनिवार शाम को रोहित पार्क में जा रहा था। अचानक ही तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसको टक्कर मारी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आई। परिजन उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
वहीं इसी हादसे में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बाइक चालक 22 वर्षीय प्रवेश घायल है। घायल प्रवेश के मामा धर्मेद्र ने बताया कि वह बाइक पर अपने घर की ओर जा रहा था। पार्क के पास अचानक ही बाइक के सामने बच्चें आ गए। बच्चों के बचाने के चक्कर में उसकी बाइक गिर गई और एक बच्चा भी घायल हो गया। घायल प्रवेश जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
दूसरा मामला शनिवार दोपहर दो बजे का है। गांव बौंद कलां निवासी सतीश ने बताया कि उसका बेटा 10 वर्षीय दीपांशु शनिवार दोपहर दो बजे गली में खेल रहा था। अचानक ही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशु के पांव में गंभीर चोट आई। परिजन उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।