फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ABVP submitted a memorandum regarding the demand to run the bus

बस चलाए जाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ABVP submitted a memorandum regarding the demand to run the bus
बस चलाने की मांग को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित नए शैक्षणिक भवन में पहुंचने के लिए बस सुविधा न होने के चलते सीबीएलयू के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों व विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय की तरफ से स्पेशल बस चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन में उनकी समस्या का समाधान हुआ तो वे सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। कुलसचिव को सौंपे ज्ञापन में एबीवीपी के जिला संयोजक आशु पालुवास ने बताया कि सीबीएलयू का नया शैक्षणिक भवन गांव प्रेमनगर में है, जिसका दो भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। जिसमें छह विभाग पहले ही नए शैक्षणिक भवन में स्थानांतरित किए जा चुके हैं और पांच अन्य विभागों को भी नए भवन में स्थानांतरित किए जाना है। नए भवन में विद्यार्थी व कर्मचारी लोहारू, दादरी, सिवानी, बहल, तोशाम, रोहतक से आते हैं, उन्हें नए शैक्षणिक भवन तक न तो सीधे वाहन मिलते हैं और ना ही वहां कोई बस की सुविधा है।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकताओं ने मांग करते हुए कहा कि विद्यार्थी व कर्मचारी हित को देखते हुए सीबीएलयू इन मार्गों पर स्पेशल बस चलाए। ताकि दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। आशु ने आरोप लगाया कि सीबीएलयू की अनदेखी के चलते विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों में सीबीएलयू द्वारा इन मांगों को पूरा नहीं किया तो एबीवीपी सड़कों पर उतर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर छात्र नेता नितेश बड़ेसरा, सोनू तिगड़ाना, प्रवीण गोलागढ़, अनुज यादव, प्रांत विश्वविद्यालय सहकार्य प्रमुख परविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed