फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Abducted by robbers to abandon the car, including

बेखौफ लुटेरों ने कार समेत किया अपहरण

Tue, 15 Jul 2014 12:41 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Tue, 15 Jul 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन

पुलिस की निष्क्रियता के चलते भिवानी में लुटेरे बेखौफ हो गए हैं। सोमवार को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने आलमपुर गांव के नम्बरदार का हथियारों के बल पर कार समेत अपहरण कर लिया। विरोध करने उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाश कार लूटने के बाद पीड़ित को खानक में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव आलमपुर निवासी सोमबीर सोमवार को अपनी कार की सर्विस कराने सिवानी आए थे। वह शाम को करीब साढ़े पांच बजे कार की सर्विस कराने के बाद घर लौट रहे थे। वह जैसे ही तोशाम-झांवरी के बीच में पहुंचे तो वहां बिना नम्बर की बाइक से तीन बदमाश आए और कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया। बदमाशों ने सोमबीर से फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और कार की आरसी दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन


सोमबीर ने उन्हें बताया कि वह समय पर किस्त अदा कर रहा है। इसी दौरान दो बदमाश कार में जबरन बैठ गए और पिस्तौल दिखाकर चाबी छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और कार समेत नम्बरदार का अपहरण कर लिया। एक बदमाश बाइक से पीछे चलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद बदमाश उसे खानक में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने संबंधित थाना पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचक एएसआई विद्याधर ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed