फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   aasha workers, cmo office, protest

आशा वर्कर्स ने दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय के बाहर दिया धरना

Wed, 12 Aug 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
aasha workers, cmo office, protest
सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
आशा वर्कर्स यूनियन राज्य कमेटी के आह्वान पर आशा वर्कर्स ने सीएमओ कार्यालय के सामने दूसरे दिन भी धरना दिया और लंबित मांगो के समाधान के लिए सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने में बहल सीएचसी की आशा वर्कर्स शामिल हुई व की अध्यक्षता हुकम कौर ने की और मंच संचालन सुमन बहल ने किया।
विज्ञापन

सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह व यूनियन जिला सचिव सुशीला धिराना ने कहा आशा वर्कर्स अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही हैं। आशा वर्कर्स कंटेनमेंट जोन में भी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही हैं जिसकी वजह से इनको जनता का रोष का सामना भी करना पड़ता है। मगर इसके बावजूद सरकार व प्रशासन आशा वर्कर्स को न ही सुरक्षा के उपकरण दे रही हैं और न ही जोखिम भत्ता दे रही हैं। कोराना काल में भी आशा वर्कर्स का वेतन नहीं दिया जा रहा है। आठ गतिविधियों का पैसा काट दिया गया है। 2018 में किए गए समझौते को अभी भी पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जा रहा हैं। लंबे समय से काम कर रही आशा वर्कर्स को न ही स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा दिया जा रहा हैं और न ही न्यूनतम वेतन लागू किया जा रहा हैं। कार्यक्रम को सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष रतन जिंदल हुकम कौर, सुमन, दर्शना, रेखा देवी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed