फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man's right hand was cut off

Bhiwani News: उतरते समय चलती ट्रेन से गिरे युवक का दायां हाथ कटा

Tue, 29 Apr 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man's right hand was cut off
भिवानी। रेलवे जंक्शन पर सोमवार को चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास कर रहा युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाया हाथ कट गया। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार सुबह गंगानगर से ट्रेन भिवानी जंक्शन पर पहुंची थी इस दौरान ट्रेन रुकने से पहले ही एक युवक नीचे उतरने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसका दाया हाथ कट गया। राजकीय रेलवे पुलिस गंभीर हालत में जख्मी युवक को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस युवक की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


लोहारू में अवैध हथियार सहित इनामी अपराधी काबू

लोहारू। सीआईए प्रथम की टीम ने रविवार को गश्त के दौरान राजस्थान के 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को अवैध हथियार सहित लोहारू के पिलानी रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिगपाल निवासी झेरली, राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहायक उप निरीक्षक सलीन कुमार को सूचना मिली थी कि एक वांछित अपराधी पिलानी रोड पर अवैध हथियार के साथ मौजूद है। पुलिस ने तत्काल मौके पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध बंदूक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना लोहारू में शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में उद्घोषित अपराधी है, साथ ही थाना मंडरेला (राजस्थान) में दर्ज एक अन्य केस में 25,000 रुपये का इनामी भी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed