फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man who went to collect the DJ's outstanding amount was beaten up.

Bhiwani News: डीजे के बकाया रुपये लेने गए युवक से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to collect the DJ's outstanding amount was beaten up.
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर में डीजे के बकाया पैसे लेने गए 17 वर्षीय युवक को रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सीपर निवासी कुलवंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा जश्न डीजे का काम करता है। मंगलवार को वह गांव जमालपुर में डीजे के बकाया पैसे लेने गया था। इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में जश्न गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। बवानीखेड़ा पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed