{"_id":"691ccd3bb9d317215204ff0a","slug":"a-young-man-was-lured-to-myanmar-on-instagram-with-a-job-offer-and-threatened-with-death-for-being-scammed-bhiwani-news-c-21-hsr1013-753418-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर युवक को ले गए म्यांमार, स्कैम कराने के लिए दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर युवक को ले गए म्यांमार, स्कैम कराने के लिए दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
बहल । इंस्टाग्राम के माध्यम से नौकरी का लालच देकर एक युवक को अवैध रूप से थाईलैंड से म्यांमार ले जाकर स्कैम कार्य में जबरन लगाने का मामला मंगलवार को सामने आया। पीड़ित अमन निवासी गांव खावा ने थाना बहल में प्राथमिकी दर्ज कराई। अमन ने शिकायत में बताया कि @ LOKAS-01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सक्रिय एजेंट लोकस ने उसे थाईलैंड में 90 हजार रुपये मासिक वेतन वाली डाटा-एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। एजेंट ने टिकट और वीजा के नाम पर उससे 15 हजार रुपये अग्रिम लिए और नौकरी लगने के बाद 35 हजार रुपये देने की शर्त रखी।
अमन 18 सितंबर को थाईलैंड पहुंचा जहां एयरपोर्ट से एक अनजान व्यक्ति उसे अवैध रूप से म्यांमार लेकर गया और केकेआई पार्क के डी-5 स्कैम सेंटर में बंद कर दिया। अमन ने बताया कि जब उसने स्कैम कार्य करने से इन्कार किया तो उससे 7,000 डॉलर की मांग की गई और धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। रुपये न होने के कारण उसे करीब दो महीने तक मजबूरन स्कैम कार्य करना पड़ा। कुछ समय बाद म्यांमार में थाईलैंड आर्मी ने अमन को पकड़ लिया और 6 नवंबर तक हिरासत में रखा। इसके बाद उसे रिहा कर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया। अमन ने आरोप लगाया कि एजेंट ने न केवल धोखाधड़ी की बल्कि उससे 10,000 थाईवाट भी ठग लिए और लगातार धमकियां देता रहा।
थाना बहल पुलिस ने अमन की शिकायत पर एजेंट लोकेश के खिलाफ धारा 316(2), 318(4), 351(2), 3(5), 143(2) बीएनएस 2024 और इमीग्रेशन एक्ट के तहत मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बहल थाने के जांच अधिकारी गंगाराम ने बताया कि मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।