{"_id":"5f08c8158ebc3e637a264428","slug":"a-woman-died-in-road-accident-bhiwani-news-rtk5634576130","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को बचाने में पलटा ऑटो, नीचे दबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को बचाने में पलटा ऑटो, नीचे दबने से महिला की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।
- फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बवानीखेड़ा तोशाम बलियाली ढाणी चौक पर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से सिवाना निवासी 35 वर्षीय महिला बाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक व मृतक महिला के बेटे की जान बच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयसिंह, एसआई वीरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। जिन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया।
घटना शुक्रवार सुबह की है। जब सिवाना निवासी महिला बाला रानी अपने पुत्र के साथ भुरटाना जाने के लिए फाटक पर तोशाम की साइड जा रहे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान भाटौल से तोशाम की तरफ जा रहे ऑटो चालक को हाथ का इशारा कर रुकवा कर भुरटाना तक लिफ्ट मांगी। जिस पर ऑटो चालक पवन ने उसे बैठा कर चल दिया। इसी दौरान बलियाली की तरफ से बवानीखेड़ा ढाणी की साइड पर रोड क्रॉस कर रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। जिससे बाला रानी ऑटो के नीचे दब गई। राहगीरों ने तुरंत प्रभाव से उसे निकाला परंतु तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। 12 वर्षीय बेटा सागर और ऑटो चालक पवन को मामूली चोट आई। इस दौरान थाना प्रभारी जयसिंह ने मौके पर मुआयना कर ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पहले भी कई बार हो चुके हैं यहां हादसे
बलियाली सरपंच सुरेश रंगा, रामुपूरा सरपंच कुसुमलता, बवानीखेड़ा नगरपालिका चैयरपर्सन हरजीत ओड, सचिन सरदाना, संजय चौहान, रामोवतार पंवार, बिजेंद्र जांगडा, आकाश अहलान ने बताया कि बलियाली से बवानीखेड़ा जाते समय तोशाम बवानीखेड़ा चौक पर एक भी ब्रेकर नहीं है जिसके चलते इस चौक पर कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से रोड पर दो ब्रेकर बनवाने की मांग की है।