फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A week ago, the drinking water line was broken

Bhiwani News: बूस्टर से नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज तक एक सप्ताह पहले डाली पेयजल लाइन तोड़ी, 500 मीटर दायरे में फैला पानी

Fri, 23 Feb 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
A week ago, the drinking water line was broken
भिवानी। सप्ताहभर पहले ही नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज तक नेहरू पार्क बूस्टर से डाली गई पानी की मुख्य लाइन को तोड़ दिया। ये लाइन जेसीबी से खोदाई के दौरान टूटी है। इस वजह से आसपास के करीब 500 मीटर दायरे में पानी फैल गया और फुटपाथ पर रेहड़ी खोमचा लगाने वालों को भी अपना फुटपाथ व पार्किंग की जगह पर पानी जमा होने की वजह से अपना सामान समेटना पड़ा। पानी की लाइन टूटने से पानी का तेज बहाव था, जिसकी वजह से सड़क पर भी काफी हिस्से में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

नेहरू पार्क बूस्टर से नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज तक किरोड़ीमल पार्क के अंदर से नई पाइप लाइन डाली गई है। इस पाइप लाइन के जरिए सीधे बूस्टर से ही पूरे मेडिकल परिसर में पेयजल आपूर्ति होनी है। इसी दौरान सेठ किरोड़ीमल पार्क में भी नगर परिषद जीर्णोद्धार व चहारदीवारी का काम करा रहा है। शुक्रवार को जेसीबी से खोदाई के दौरान पानी की ये मुख्य लाइन टूट गई। इसकी वजह से शुक्रवार शाम को सप्लाई के दौरान हजारों लीटर स्वच्छ पानी सड़क पर व्यर्थ में बह गया और फुटपाथ पर रेहड़ी खोमचा वालों को भी अपना सामान समेटना पड़ा। वहीं रेलवे रोड पर भी पानी काफी दूर तक फैल गया। जिससे आवागमन में भी परेशानी बनी। जिला नागरिक अस्पताल के औषधि केंद्र के आगे फुटपाथ पर भी काफी दूर तक पानी जमा हुआ वहीं भारत भवन धर्मशाला की तरफ भी दुकानों के अंदर पानी घुस गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज तक नेहरू पार्क बूस्टर से हाल ही में नई पेयजल लाइन डाली गई थी। ये लाइन किसने तोड़ी हैं हमें इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार को इस क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करा दिया जाएगा। - सतीश चंद्र, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed