{"_id":"692a01dbda7f5c222501782c","slug":"a-three-member-team-of-enqas-inspected-both-the-premises-of-the-district-hospital-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143167-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एनक्वास की तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल के दोनों परिसरों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एनक्वास की तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल के दोनों परिसरों का किया निरीक्षण
Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करती एनक्वास की टीम।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में एनक्वास की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं, वार्डों और ओपीडी की गुणवत्ता का आकलन किया। टीम ने पुराने परिसर के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज के नए परिसर में शिफ्ट की गई ओपीडी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुसार सेवाओं की स्थिति परखकर इसी आधार पर अस्पताल को ग्रेड दिया जाएगा।
एनक्वास टीम सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का मूल्यांकन करती है। निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि जिला नागरिक अस्पताल मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं दे रहा है या नहीं। वार्डों का निरीक्षण करते समय टीम सदस्यों ने कुछ मरीजों से भी बातचीत कर उपचार व सुविधा से जुड़ी जानकारी ली। इसके उपरांत टीम नए परिसर में पहुंची और वहां संचालित ओपीडी में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज के मुताबिक पूर्ण सुविधाएं यहां शुरू नहीं हुई हैं ओपीडी को पुराने परिसर में चल रहे नवीनीकरण के कारण अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षण के समय सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, प्रभारी डॉ. राज दिसोदिया, डॉ. बलवान सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।