फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A meeting was held in Hariyawas regarding the threat case on Congress leader Rajbir Fartiya

Bhiwani News: हरियावास में कांग्रेस नेता राजबीर फरटिया पर धमकी मामले को लेकर हुई बैठक

Tue, 16 May 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
A meeting was held in Hariyawas regarding the threat case on Congress leader Rajbir Fartiya
 पंचायत में मौजूद लोग।
बहल। हरियावास गांव में रविवार रात को विवाह समारोह में भाग लेने गए कांग्रेस नेता राजबीर फरटिया के साथ कुछ लोगों ने गालियां देते हुए वाद-विवाद किया। बाद में जब कांग्रेस नेता हरियावास गांव से बिधनोई मार्ग पर जा रहे थे आरोपियों ने उनकी गाड़ी रूकवाकर उनको दो मिनट में गांव से नहीं जाने पर गोली मारने की धमकी दी। घटना के विरोध में सोमवार को गोपालवास के चबूतरे पर बैठक आयोजित हुई और बैठक में लोगों ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। पुलिस में दी शिकायत में कांग्रेस नेता राजबीर फरटिया ने बताया कि जब वह हरियावास गांव में रात को रोहताश जांगड़ा की पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। जब वह वहां से पारस के मकान के पास पहुंचा तो पीछे से एक क्रेटा गाड़ी में तीन युवक आए और उसे गालियां देते हुए कहा कि वो यहां किस लिए आए हैं। उन्होंने उस समय अपनी गाड़ी साइड में लगाकर उनको निकाल दिया। बाद में जब वे शादी समारोह शामिल होने के बाद हरियावास से बिधनोई मार्ग पर जा रहे थे तो पीछे से एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी सायरन बजाती हुई आई और उनके गाड़ियों के काफिले को क्रॉस कर हमारी गाड़ियों के आगे लगा दी और जोर जोर से चिल्लाने लगे कि या तो दो मिनट में यहां से निकल जाओ नहीं तो गोली मार देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव पास होने के कारण जब लोग वहां पहुंचे तो वो लोग निकल गए और कहा कि गांव में दोबारा आने की हिम्मत की तो तुमको गोली मार दी जाएगी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले में तीन नामजद पूर्व सरपंच सुनील कुमार, अमित व राकेश कादयान सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सोमवार को जुटे लोग, कहा ऐसी घटनाएं निंदनीय
घटना के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग गोपालवास चौक पर चबूतरे पर एकत्रित हुए। लोगों ने राजबीर फरिटया के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सोहार्द को खराब करती है। सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है। लोगों ने कहा कि राजबीर फरटिया पिछले साढे तीन साल से समाजसेवा के काम में लगे हुए है। बात चाहे गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग की हो या फिर कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निजी खर्चे पर बस सुविधा देने की हो, उन्होंने समाजसेवा के उन क्षेत्रों में काम किया है जहां इन कामों की जरूरत थी। ऐसे में दुर्भावनावश उनके साथ ऐसी घटना निंदनीय है। राजबीर फरटिया ने कहा कि उनका शुरू से ही यह प्रयास रहा है कि इस जीवन में मेरे से जीतना भला किया जा सके, उतना करूं। लेकिन, पता नहीं क्यों लोगोंं को यह लोगों की भलाई करना भी पसंद नहीं है। राजबीर फरटिया ने कहा कि उनकी हलके में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पर, फिर भी उनके साथ जो घटना हुई है उससे वे आहत है।

--------------------------------
तीन दिन बाद होगी पंचायत, पांच सदस्यीय कमेटी का गठन
रविवार की घटना के विरोध में गोपालवास चबूतरे पर जुटे लोगों की बात सुनने के बाद यह फैसला लिया गया कि पांच लोगों की एक कमेटी बनाई जाए। तीन दिन बाद यह कमेटी और क्षेत्र के अन्य लोग इस घटना पर फैसला करेंगे कि क्या कार्रवाई करनी है। मीटिंग में अठगामा खाप प्रधान धर्मसिंह लाखलाण, कैप्टन सोहनलाल, किसान नेता सूरतसिंह हरियावास, पूर्व सरपंच सुभाष, दयाचंद सिधनवा, मुकेश श्योराण कासनी, सुशील श्योराण, महाबीर गोकलपुरा, जगदीश गोकलपुरा, एडवोकेट देवेन्द्र ओबरा, कर्मबीर श्योराण सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता सूरतसिंह गोकलपुरा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed