फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A committee of three officers will investigate the corruption case in Bhiwani tehsil

Bhiwani News: भिवानी तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री क्लर्क का किया तबादला, अब तीन अधिकारियों की कमेटी करेगी जांच

Mon, 12 May 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
A committee of three officers will investigate the corruption case in Bhiwani tehsil
लघु सचिवालय ​भिवानी में स्थित तहसीलदार कार्यालय। 
संजय वर्मा
विज्ञापन


भिवानी। भिवानी तहसील कार्यालय में संवाद न्यूज एजेंसी के स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से भ्रष्टाचार का खेल उजागर करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रजिस्ट्री क्लर्क संदीप यादव का तबादला तोशाम कर दिया गया है, तो उपायुक्त ने तहसीलदार से रिपोर्ट तलब करने के बाद इस मामले की जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है। जिसमें भिवानी एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी और लोहारू तहसीलदार शामिल हैं।
जांच में कुछ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता भी मिल सकती है। वहीं, स्टिंग की वीडियो में रजिस्ट्री क्लर्क के कमरे में बैठ रुपये ऐंठते दिख रहे व्यक्ति पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण मामले की शिकायत मुख्य सचिव हरियाणा सरकार और विजिलेंस को भी दी गई है।
विज्ञापन




बता दें कि भिवानी तहसील कार्यालय में लंबे अर्से से रजिस्ट्री के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने का खेल चल रहा है। जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत और राजनेताओं से तार जुड़े होने की चर्चा जोरों पर हैं। स्टिंग की वीडियो में दिखाई देने वाला विजय गुप्ता नामक व्यक्ति एक राजनेता का नजदीकी बताया जा रहा है। जो खुलेआम तहसील कार्यालय में बैठकर रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले लोगों से रुपये ऐंठ खुद ही भूमि खरीद-बेच के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर तहसील कार्यालय की मुहर तक लगा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी ने इस भ्रष्टाचार के खेल की स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से पोल खोल कर रख दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित रजिस्ट्री क्लर्क संदीप यादव को तोशाम तहसीलदार का रीडर लगाया
गलत तरीके से रजिस्ट्री किए जाने के आरोप से घिरे भिवानी तहसील और एसडीएम भिवानी के रजिस्ट्री क्लर्क संदीप यादव का तबादला कर तहसील कार्यालय तोशाम भेज दिया गया है। उसे बदलने के साथ-साथ कुछ दूसरे कार्यालयों में भी फेरबदल किया गया है। भिवानी तहसील कार्यालय में बहल उप तहसीलदार के रजिस्ट्री क्लर्क कृष्ण को हटाकर भिवानी में, लिपिक विकास को तोशाम तहसील कार्यालय से हटाकर उप तहसील कार्यालय बहल में रजिस्ट्री क्लर्क का पदभार दिया गया है। इसी तरह प्रदीप कुमार को आरकेई कार्यालय उपायुक्त भिवानी से हटाकर एसडीएम भिवानी के रजिस्ट्री क्लर्क का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।





सुलगते सवाल
-तहसील कार्यालय में किसकी स्वीकृति से बाहरी व्यक्ति को कार्यालय में बैठने दिया गया

-बाहरी व्यक्ति को किसकी स्वीकृति से सरकारी काम करने की छूट दी गई
-वीडियो जारी होने के बावजूद बाहरी व्यक्ति पर अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं की गई

-सरकार के आदेश के बावजूद लेन-देन वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए हैं
प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा भ्रष्टाचार, विजिलेंस से हो जांच
मैंने भिवानी तहसील कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव और डीजीपी विजिलेंस को भेजी है। प्रशासन जांच के नाम पर महज लीपापोती कर भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को बचाने के प्रयास में जुटा है। इस मामले की विजिलेंस जांच कराई जाए तो कई अधिकारी और प्रशासन की मिलीभगत उजागर होगी। इस मामले में स्टिंग की वीडियो सामने आने के बाद ही संबंधित बाहरी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए थी, लेकिन अधिकारियों ने अब तक ऐसा नहीं किया। स्टिंग वीडियो में दिखाई देने वाला बाहरी व्यक्ति विजय गुप्ता खुद को भिवानी के एक राजनेता का नजदीकी भी बता रहा है, फिर भी सब चुप्पी साधे हैं। भिवानी तहसील के रजिस्ट्री क्लर्क का तबादला कर दूसरे मलाईदार पद पर बैठा दिया है। -बृजपाल सिंह परमार, अध्यक्ष] स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन भिवानी।



उपायुक्त के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया है। ये कमेटी एसडीएम भिवानी की अध्यक्षता में जांच करेगी। जिसमें जिला राजस्व अधिकारी और लोहारू तहसीलदार को भी शामिल किया गया है। जिसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी। -सुरेश कुमार तहसीलदार, तहसील भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed