फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A case has been registered against 17 people including the then tehsildar in the land encroachment matter.

Bhiwani News: जमीन कब्जाने के मामले में तत्कालीन तहसीलदार समेत 17 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against 17 people including the then tehsildar in the land encroachment matter.
बवानीखेड़ा। फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी, नंबरदार सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भैणी जाटान निवासी सुरेश ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मिलीभगत से तीन फर्जी फैसले बनाकर उसकी जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों ने फर्जी समन, जाली हस्ताक्षर और गलत तस्दीक के जरिये यह काम किया।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि फाइलों को छिपाकर रखकर अपील की समय सीमा खत्म कराने की साजिश रची गई। मामले में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, जाली एफिडेविट और गलत इंतकाल भी शामिल हैं। आरोप है कि विरोध करने पर खेत का रास्ता रोका और तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सबूत के तौर पर ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेज सौंपे हैं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर संसार, मीना, कलीराम नंबरदार, होशियार, रामफल, सुशील, बिमला, कृष्णा, संतोष, धर्मेंद्र वकील, महेंद्र नंबरदार, सीता रानी वकील, सुरेश तहसीलदार, मामन रीडर, ओमबीर पटवारी, वीरेंद्र उर्फ पप्पू, धर्मपाल समेत अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed