फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A 32-year-old man died after getting electrocuted by a street pole

Bhiwani News: स्ट्रीट पोल में करंट आने से 32 वर्षीय युवक की मौत

Wed, 30 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A 32-year-old man died after getting electrocuted by a street pole
रवि का फाइल फोटो
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई के अंतर्गत बावड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार शाम साढ़े छह बजे एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा हाईवे के डिवाइडर पर लगे लोहे के स्ट्रीट पोल में करंट आने से हुआ, जिसकी चपेट में आकर युवक रवि की जान चली गई। रवि अपनी चिकन कार्नर की दुकान से दवाई लेने पास के मेडिकल स्टोर जा रहा था तभी उसका हाथ पोल से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। यह पूरा घटनाक्रम पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ देर पहले ही बारिश थमी थी और सड़कें भीगी हुई थीं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बारिश के बाद पोल में आया करंट
जानकारी के मुताबिक हादसे से करीब एक घंटे पहले ही ठेकेदार के कर्मचारी द्वारा इन पोलों की टेस्टिंग की जा रही थी जिसमें उसे खुद करंट का झटका लगा था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कर्मचारी ने आसपास के पोलों की जांच की लेकिन समय रहते किसी भी पोल को चिह्नित नहीं किया और न ही विद्युत आपूर्ति बंद की गई। यदि तुरंत कार्रवाई होती तो रवि की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले पत्नी की भी हो चुकी है मौत, अब बेटी रह गई अकेली
बावड़ी गेट निवासी आशु वाल्मीकि ने बताया कि रवि की पत्नी की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी। उसकी दो साल की एक बेटी है जो अब पूरी तरह अनाथ हो गई है। रवि अपने घर के पास चिकन कार्नर की दुकान चलाता था और उसी से अपने परिवार का गुजारा करता था। आशु ने हादसे के लिए नगर परिषद और बिजली निगम की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

सात भाइयों में सबसे छोटा था रवि, पहले ही दो भाइयों की हो चुकी है मौत
आशु वाल्मीकि ने बताया कि रवि सात भाइयों में सबसे छोटा था। पहले ही दो भाइयों की असमय मृत्यु हो चुकी थी और अब रवि भी इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। घर में अब सिर्फ पांच भाई बचे हैं। रवि की बेटी के पालन-पोषण को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं।

एक घंटे पहले टेस्टिंग के दौरान कर्मचारी को भी लगा था करंट
सोमवार शाम हुई बारिश के बाद ठेकेदार द्वारा हाईवे किनारे लगे स्ट्रीट पोल की चेकिंग की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जब एक पोल की जांच की जा रही थी, उसी समय कर्मचारी को करंट का झटका लगा था। इसके बावजूद न तो पोल की पहचान करके बिजली आपूर्ति रोकी गई और न ही सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे रवि की जान चली गई।


बावड़ी गेट पर करंट से हुई दर्दनाक मौत की घटना से एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। प्रशासन की लापरवाही की वजह से दो साल की बच्ची अनाथ हो गई। जिसकी मां का पहले ही देहांत हो चुका है। मेरी सरकार से मांग है कि जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो और इस बच्ची का बालिग होने तक सारा खर्चा सरकार की ओर से वहन करने की व्यवस्था करे और बालिग होने पर सरकारी नौकरी का प्रावधान हो। प्रशासन यह भी सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी दुर्घटना दोबारा ना हो।

– सत्येन्द्र मोर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वाइस चेयरमैन, नगर परिषद भिवानी


सरकुलर रोड के स्ट्रीट पोल पर करंट की चपेट में आने से रवि नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई चिमन की शिकायत पर बिजली निगम के कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
– एसआई सज्जन कुमार, औद्योगिक पुलिस थाना, भिवानी

रवि का फाइल फोटो

रवि का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed