फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नप की अहम बैठक आज, बढ़े क्षेत्र में विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

नप की अहम बैठक आज, बढ़े क्षेत्र में विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
नप की अहम बैठक आज, बढ़े क्षेत्र में विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद की सोमवार को अहम बैठक होगी। जिसमें सबसे प्रमुख मुद्दा सफाई का रहेगा। इसके साथ ही 150 एकड़ के बढ़े क्षेत्र में विकास कार्यों पर फोकस रहेगा। इसके अतिरिक्त शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था से आमजन के साथ विभिन्न वार्डों के पार्षद भी नाराज हैं। ऐसे में बैठक में सफाई का ठेका देने या ठेके पर सफाई कर्मचारी लगाने पर विचार विमर्श होगा।
नगर परिषद की पिछले चार सितंबर को आम बजट बैठक हुई थी। उसके बाद अब 12 को बैठक हो रही है। बैठक के एजेंडे में भले ही तीन मुख्य प्वाइंट है। जिनमें 150 एकड़ के बढ़े दायरे के विकास कार्य है। अब शहर का दायरा 18900 एकड़ है। अभी तक आ अविकसित क्षेत्र की अधिकतर गलियां कच्ची है और अंधेरे में डूबी हुई है। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 10 नए टेपों खरीदने और एक जेसीबी खरीदने का प्रस्ताव है। इनके अलावा भी अनेक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जिनमें सफाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुख है। कर्मचारियों की कमी और पिछली 30 अगस्त को आधे शहर के सफाई का ठेका खत्म होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है। जगह-जगह कचरे के ढ़र लगे हैं इसे लेकर पार्षद स्वयं भी रोष जता चुके है।
विज्ञापन

नाराज पार्षद अनुपस्थित रहेंगे या होगी बहस
पिछले कुछ समय से कुछ पार्षद प्रधान से नाराज चल रहे है। कुछ ने तो खुलकर नाराजगी जताते शुरू वार्ड की अनदेखी के आरोप लगाए है। एक महिला पार्षद ने गली निर्माण, स्ट्रीट लाइटें लगवाने में भेदभाव के अलावा घपले के भी आरोप लगाए थ। एक अन्य पार्षद कचरे को लेकर रोष प्रदर्शन कर चुके है। कुछ पार्षद तो अक्सर ही अनुपस्थित रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed