{"_id":"5abfe1124f1c1bb6618b4d8a","slug":"91522524434-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया हररुयाणा नए नेताओं से बनेगा, पुरानों से नहीं: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया हररुयाणा नए नेताओं से बनेगा, पुरानों से नहीं: केजरीवाल
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया हरियाणा नए नेताओं से बनेगा, पुरानों से नहीं : केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से मिलकर नया हरियाणा बनाने का आह्वान किया और कहा कि नया हरियाणा पुरानी पार्टियों के पुराने नेताओं से नहीं बनेगा। इन सारी पार्टियों को लोग ट्राई करके देख चुके हैं। उन्होंने चुटकी ली कि जब से हिसार में उनकी रैली हुई है। उन्हें उन्हें पता चला है कि भूपेंद्र हुड्डा, मनोहरलाल खट्टर व इनेलो के चौटाला जी की तबियत खराब हो गई है।
शनिवार शाम को शहर की नई अनाज मंडी मेें रोड शो के बाद अपने दस मिनट के संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि यदि आपको हरियाणा को बदलना है तो आप लोगों को पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। हरियाणा अपने आप नहीं बदलेगा और न केजरीवाल के पास पैसा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हरियाणा में राजनीतिक दल ने पैसा कमाने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। दिल्ली के लोगों ने तीन साल पहले नई पार्टी आम आदमी पार्टी को वोट दिया था। इमानदार पार्टी को वोट देने का फायदा यह हुआ कि इन तीन सालों के बाद आप दिल्ली के लोगों से पूछकर देखिए कि लोग कितने खुश हैं। पूरे दिल्ली के अंदर सरकारी स्कूलों की काया पलट हो गई। गरीबों के बच्चों को खूब अच्छी शिक्षा मिल रही है। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त मिलती हैं। तीन साल से बिजली की दरों को नहीं बढ़ने दिया और पूरे हिंदुस्तान में सबसे सस्ते रेट में बिजली दिल्ली में मिलती है। उन्होंने जनता से कहा कि अब सबको मिलकर के हरियाणा बदलना है। यह आम आदमी पार्टी है, यह कोई केजरीवाल की पार्टी नहीं है।
इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा अध्यक्ष मेजर जनरल रणवीर यादव, भिवानी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मीडिया प्रभारी राजा चांदना चांगिया, महिला अध्यक्ष संजय बाला, संगठन मंत्री कुलदीप जांगडा, विजय सिंह फौजी, सविता नंदा, डा. एलएल बुंदेला, कैप्टन सुरेश परमार, वीरेंद्र ज्ञानी, गौरव, सोमबीर बामला, अनाज मंडी प्रधान बजरंग बहलवाला, रमेश दहिया, कुलबीर दलाल,रणवीर ठेकेदार, प्रीतम,सतनारायण गोयल, हवासिंह, लक्की व प्रकाश बुनिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
--
...मैं बहुत छोटा सा आदमी हूं
मैं बहुत छोटा सा आदमी हूं, दिल्ली के लोगों ने दिल्ली की राजनीति बदली थी। हरियाणा में दो साल पहले हुए दंगों के बारे में हरियाणा का बच्चा-बच्चा जानता है कि यह दंगे हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर कराए थे। उस वक्त खट्टर साहब कहां थे, जब हरियाणा में लोगों के घर और दुकानें जल रही थीं। अगर आगे ऐसे दंगे हरियाणा में नहीं चाहिए तो झाड़ू का साथ दे देकर हरियाणा को बदलना है।