{"_id":"59da77db4f1c1bcc538b6630","slug":"91507489755-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी के लिए भाकियू ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी के लिए भाकियू ने भरी हुंकार
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदे पानी की निकासी के लिए भाकियू ने भरी हुंकार
तोशाम। घग्घर ड्रेन टूटने से अलखपुरा, सागवान, दांग, बलियाली आदि गांवों के खेतों में जमा गंदे पानी की निकासी को लेकर रविवार को अलखपुरा में भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत की।
यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि 23 अक्तूबर तक समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन की शुरूआत में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर कामकाज ठप कर देंगे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अलखपुरा में हुई महापंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच मांगेराम ने की। महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, जिला प्रधान मेवासिंह आर्य, हलका प्रधान धर्मबीर सरल, बहल से प्रधान रवि आजाद, दलबीर पंघाल, सुरेंद्र छपारिया, राममेहर बागनवाला आदि ने जुलाई माह से खेतों में जमा गंदे पानी की निकासी होने पर प्रशासन व सरकार को जमकर कोसा। यूनियन नेताओं ने कहा कि 16 सौ एकड़ में गंदा पानी जमा होने से फसल बर्बाद होने के साथ-साथ पेड़ खत्म हो चुके हैं वहीं प्रभावित क्षेत्र के ट्यूबवेल भी बर्बाद हो चुके हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि गंदे पानी के जमा होने से इलाके में बीमारियां फैल रही हैं। यूनियन नेताओं ने गंदे पानी की तुरंत निकासी किए जाने की मांग के अलावा ड्रेन का स्थायी समाधान, प्रति एकड़ पचास हजार मुआवजा दिए जाने, ट्यूबवेल बर्बाद होने की भी रिपोर्ट तैयार कर मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर पंहुचे नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल को इस बाबत ज्ञापन सौंपा गया। थाना प्रभारी संदीप शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।
इस मौके पर युनियन के लोहारू से प्रधान धर्मपाल बारवास, दादरी से प्रधान मीर सिंह जेवली, बिजेंद्र बेरला, कैप्टन दुलीचंद, सरपंच राजेराम, बहल से प्रधान रवि आजाद, पानीपत से सुरेश दहिया, रामबीर थिलौड़, कैथल से श्याम सिंह, हिसार से बिल्लू, सतपाल कैथल, हवासिंह, अमर सिंह, नोरंग, राजेश गारणपुरा, उमेद सिंह, जयलाल आदि किसान उपस्थित थे।
--
अफसर एक दिन अपने बालकां नै यहां राख कै दिखाओ मुआवजा हम द्यांगे
महापंचायत में अलखपुरा की महिला निर्मला देवी ने कहा तोशाम का गंदा पानी (मल) छोड़ण की खातर म्हारे खेत ही मिले कै। इतनी बदबू आवै सै अफसर और उनके बालक एक दिन यहां रहै कै दिखाओ मुआवजा लेण की बजाए मुआवजा हम दे द्यांगे। रवि आजाद ने कहा कि गंदे पानी में इतने बड़े मच्छर पैदा हो रहे हैं कि दुधारू पशुओं का दूध घट रहा है। यूनियन नेताओं ने पानी निकासी नहीं होने तक मनुष्यों एवं पशुओं के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने की भी मांग की।
--
ये है मसला
20 जुलाई को भारी बरसात के दौरान भिवानी घग्घर ड्रेन टूटने से अलखपुरा, सागवान, बलियाली, रामुपुरा, दांग कलां व दांग खुर्द गांवों के खेतों में गंदा पानी जमा है। किसान पानी की निकासी को लेकर प्रशासन व नेताओं के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा। जानकारी के अनुसार ड्रेन का लेवल नीचा होने की वजह से यह समस्या बनी हुई है।