{"_id":"59d92a1a4f1c1bf2538b62c2","slug":"91507404314-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण ने धर्मबीर पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण ने धर्मबीर पर कसा तंज
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने सांसद धर्मबीर सिंह पर तंज कसा और कहा कि चुनाव न लड़ने लायक बताने वाले को बेचारा ही कहा जा सकता है। वहीं बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला और कि बीजेपी सरकार से आम आदमी त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका काम करती है।
शनिवार को गांव किरावड़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि अब सबको समझ आ गई कि कांग्रेस ही आम आदमी का भला कर सकती है। बीजेपी की सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार, कर्मचारी आम आदमी परेशान है। जनता त्रस्त है और अब जनता जान चुकी है कि बीजेपी किस प्रकार की पार्टी है। जीएसटी में किए गए बदलाव की बाबत सीएलपी लीडर ने कहा कि चुनाओं को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी ने कुछ बदलाव किए हैं लेकिन अब जनता धोखे में नहीं रहेगी, बीजेपी को समझ चुकी है।
सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने की बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में सीएलपी लीडर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नहीं लड़ने के काबिल कहने वाले को तो बेचारा ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, विकास रायल, युवा कांग्रेस के हलका प्रधान नवीन धारवाणवास, संदीप जटान, महेंद्र नंबरदार, मंजीत ईशरवाल, सज्जन संडवा, नरेश खावा, कृष्ण झांवरी आदि उपस्थित थे।
कार्यकर्ता की पत्नी के निधन पर दुख जताया
पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के करीबी व कांग्रेसी कार्यकर्ता स्व. ढालूराम की पत्नी लक्ष्मीबाई के निधन पर सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने शोक व्यक्त किया। शनिवार को सीएलपी लीडर किरण चौधरी शोक जताने के लिए तोशाम स्थित ढालूराम के पुत्र नरेंद्र कुमार के निवास पर पहुंची। नरेंद्र कुमार ने बताया की उनकी माता लक्ष्मीबाई 83 साल की थी। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। इस मौके पर हरिसिंह सांगवान, ज्योति विज, भीमसैन डेमला, कृष्ण कुमार डेमला, भगवान दास डेमला, कपिल डेमला, पंच विष्णु दत्त शास्त्री, उमेश बागनवाला, राजू डेमला, जिला पार्षद भूपेंद्र उर्फ भोलू, पतराम कांटिया, मंगल नाफरिया आदि ने भी शोक व्यक्त किया।