फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   90 percent of employees are on election duty

Bhiwani News: नगर परिषद के 90 फीसदी कर्मचारियों की चुनाव में लगी ड्यूटी, लोगों के कार्य अटके

Wed, 02 Oct 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 02 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
90 percent of employees are on election duty
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। चुनाव प्रक्रिया पूरा होने में अभी एक सप्ताह लगेगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने में कर्मचारी भी निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार लगे हैं। दूसरी तरफ अलग-अलग विभागों में आमजन से जुड़े कार्य भी चुनाव की घोषणा के बाद से प्रभावित हो रहे हैं। नगर परिषद के लगभग 90 फीसदी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी पर हैं।
भिवानी नगर परिषद कार्यालय में लगभग 300 के आसपास कर्मचारी तैनात हैं। इसमें से करीब 250 कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगी है। नगर परिषद नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त के अधीन आता है। ऐसे में नगर आयुक्त के आदेश पर इन कर्मचारियों को फिलहाल कार्यालय के काम छोड़कर चुनावी ड्यूटी के लिए तैयार करने की कार्यशाला दी जा रही है। ये कर्मचारी भी सुबह अपनी सीट पर बैठकर लोगों के जरूरी काम निपटाने की बजाय ट्रेनिंग में चुनाव कराने की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की सामान्य शाखा में सहित तकनीकी शाखा के कार्यकारी अभियंता, म्यूनिसिपल इंजीनियर, कनिष्ठ अभियंता, टैक्स सुपरिटेंडेंट, सेनेटरी इंस्पेक्टर, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय के कर्मचारी भी चुनावी ड्यूटी पर हैं। कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी चुनावी ड्यूटी कर रहे हैं। यहां तक की शहर में सफाई करने वाले कर्मचारियों को भी चुनावी ड्यूटी में लगा दिया है। इससे जहां शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही वहीं लोगों को कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी कार्य पूरे नहीं होने से लोग परेशान
नगर परिषद में रोजाना 250 से अधिक लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन सीट खाली देख ये बिना काम हुए लौट रहे हैं। इनमें प्रॉपर्टी आईडी, भवन नक्शा पास कराने, हाउस टैक्स जमा कराने व बकाया हाउस टैक्स की गलती ठीक कराने के लिए लोग नगर परिषद कार्यालय में ही इधर से उधर घूम रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से नगर परिषद कार्यालय में फाइलों के ढेर लग गए हैं।


मुझे अपना रिहायशी प्रमाणपत्र बनवाना था। जिस पर साइन करवाने के लिए मैं मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में आया था। लेकिन यहां आने पर मुझे पता चला कि डोमिसाइल की फाइल पर साइन करने वाले कर्मचारी की चुनाव में ड्यूटी लगी है। जिससे मुझे बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा। - दीपक, देवनगर निवासी।
- पिछले एक सप्ताह से नागरिकों को करना पड़ रहा है समस्या का सामना
मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में मेरी प्रॉपर्टी की एसेसमेंट निकलवाने के लिए आई थी। लेकिन कर्मचारियों की चुनाव में लगी ड्यूटी होने के कारण मुझे बिना काम हुए लौटना पड़ा। जिसके कारण मेरा काम नहीं हो पाया। अब मुझे चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर से नगर परिषद आना पड़ेगा। इस आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। - माया, ताइयान पाना निवासी।

चुनाव करवाना भी जरूरी है। साथ ही, नगर परिषद कार्यालय में लोगों के जरूरी कार्य भी निपटाए जा रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। सभी के कार्य समय पर होंगे। - हर्षित कुमार, डीएमसी, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed