फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   87 years corona positive women die

87 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, जिले में 36वीं मौत

Thu, 01 Oct 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
87 years corona positive women die
कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण बुजुर्गों के लिए गंभीर बनता जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव तोशाम की 87 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला किडनी संबंधित बीमारियों से भी जूझ रही थी। यह जिले में 36वें कोरोना पॉजिटिव की मौत है। बुधवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढक़र 2734 हो गया है। जिसमें से 2455 ठीक हो चुके हैं। 243 एक्टिव केस हैं। बुधवार को भी एक हजार सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर बनता जा रहा है। न केवल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन-ब दिन तेजी से बढ़ रही है वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। मरने वालों में अधिकतर बुजुर्ग व किसी न किसी बीमारी से संक्रमित मरीज शामिल है। अब नया मामला तोशामा है। यहां 87 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को किडनी संबंधित समस्या थी। महिला को 21 सितंबर को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 23 को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 25 को दोबारा तबीयत खराब होने पर उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 26 सितंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तब से वे हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। 29 को परिजनों की मांग पर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। गुरुग्राम ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका का तोशाम में कोविड-19 नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका के घर पहुंचकर संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए। जिन्हें जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएसपी समेत 17 नए कोरोना पॉजिटिव, 16 ने दी कोरोना को मात
जिले में बुधवार 17 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। डीएसपी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 10 कैरू से, एक-एक सरकारी स्कूल रोढ़ा, सरकारी स्कूल खानक, सरकारी स्कूल खरकड़ी से है। दो तोशाम से है। अब तक जिले में कुल 2734 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। जिनमें से 2455 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 243 एक्टिव केस है। बुधवार को भी 1000 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि पॉजिटिव मिले 17 में 50 वर्षीय डीएसपी, सरकारी स्कूल रोढ़ा से 41 वर्षीय व्यक्ति, तोशाम से 51 वर्षीय महिला व 58 वर्षीय व्यक्ति, सरकारी स्कूल खानक से 37 वर्षीय महिला, सरकारी स्कूल खरकड़ी से 35 वर्षीय व्यक्ति, 10 कैरू से 41 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय, 23 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय लड़का, 55 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय लड़की, 15 वर्षीय लड़का, सिवानी से 25 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी ही हथियार है। लोग सावधानी रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे और जाते समय मास्क का प्रयोग करें। सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। साथ ही घर लौटने पर साबुन से अच्छी तरह हाथों को धोए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed