{"_id":"5aa42f734f1c1bc0078b47fa","slug":"81520709491-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानक मजदूरों को मिला काम, चेहरों पर छाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानक मजदूरों को मिला काम, चेहरों पर छाई खुशी
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खानक मजदूरों को मिला काम, चेहरों पर छाई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
लंबे समय से काम न मिलने के कारण परेशान खान मजदूरों की समस्या हल हो गई है। केएससी कंपनी ने खानक पहाड़ में मजदूर को कार्य दिया। कंपनी के द्वारा कार्य मिलने पर यूनियन के सदस्यों व मजदूरों में खुशी का माहौल है। काम दिलवाने के लिए यूनियन व मजदूरों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार प्रकट किया है।
शनिवार को खानक मजदूरों ने कहा कि पिछले दस सालों से पहाड़ खान मजदूर यूनियन पहाड़ में काम की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन कर रही है। पहले तो लंबे समय से खनन कार्य बंद था। कुछ समय पहले खानक में खनन कार्य की शुरुआत हो गई थी। पहाड़ में खनन कार्य करने का टेंडर केएससी कंपनी ने ले रखा था। उसके बाद से भी मजदूरों को खानक में कार्य नहीं मिला, जिसको लेकर यूनियन के सदस्य व मजदूर धरने प्रदर्शन कर रहे थे। यूनियन के सदस्य कुलबीर ढ़ांडा ने बताया कि यूनियन का संघर्ष आखिरकार रंग लाया है। यूनियन के सदस्य व मजदूरों के संघर्ष से आज उन्हें काम मिल गया है। इस बारे में भाजपा नेता व व्यापार मंडल प्रधान जोगेंद्र मलिक ने बताया कि सीएम ने जो मजदूरों से जो वायदा किया वह पूरा कर दिया है।