फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ब्लू इंडिया ने ग्रीन इंडिया को 107 रन से हराया

ब्लू इंडिया ने ग्रीन इंडिया को 107 रन से हराया

Sun, 03 Dec 2017 03:09 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
ब्लू इंडिया ने ग्रीन इंडिया को 107 रन से हराया
ब्ल्यू इंडिया ने ग्रीन इंडिया को 107 रन से हराया
विज्ञापन

भिवानी।
राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में ब्ल्यू इंडिया टीम ने बड़ी जीत दर्ज की। ब्ल्यू इंडिया ने 107 रन के बड़े अंतर से ग्रीन इंडिया की टीम को शिकस्त दी। ब्ल्यू इंडिया की जीत के हीरो मनीष कुमार रहे। मनीष ने चार विकेट चटकाए। एक छोर पर जमे ग्रीन इंडिया के ओपनर बल्लेबाज 94 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे, लेकिन कोई साझीदार न मिला।
शनिवार को यहां भीम स्टेडियम में पहले टॉस जीतकर ब्ल्यू इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 237 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें में रवि पाटिल ने 66 गेंद में छह चौकों की मदद से 56 रन के अलावा अमित गौरव ने 40, कल्पेश गाईकर की 41 रन, बबलू की 22 रन की पारियों की बदौलत ब्ल्यू इंडिया अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

ग्रीन इंडिया की ओर से सबसे कामयाब गेंदबाज अनिल रहे। अनिल ने छह ओवर में 28 रन देकर चार विकेट ली। अस्टो व इकबाल ने एक-एक विकेट हासिल की।
जवाब में ग्रीन इंडिया की टीम के ओपनर शिवम शिवा के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। मनीष की सटीक गेंदबाजी ने ग्रीन इंडिया के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। केवल शिवम शिवा और यशपाल (17) की साझीदारी को छोड़ दें कोई कुछ नहीं कर सका। शिवम अंत तक मैदान में डटे रहे। टीम के कुल 130 रन के स्कोर में 94 रन अकेले शिवम के रहे। मनीष कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 28 रन देकर चार विकेट ली। मनीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पीसीसीएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, आयोजन समिति के चेयरमैन संजय गोयल, महासचिव रवि चौहान, डिप्टी डायरेक्टर छाजूराम गोयत, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, प्रोजेक्ट चेयरमैन अमन मलिक, सीमा बंसल, महंत चरणदास महाराज, समाजसेवी बुद्धकिशोर मित्तल, शिक्षाविद पवन गोयल, सीईओ रविंद्र भाटी, कपिल शर्मा, दिल्ली से राकेश नागपाल, उपाध्यक्ष वेद टूटेजा, प्रवक्ता अशोक भारद्वाज, रमेश सैनी, भाजपा नेता रीतिक वधवा, कांग्रेसी युवा नेता कोणार्क बुवानीवाला, अजय कुमार, पंकज गोयल, बैंक मैनेजर प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
--
शिक्षा मंत्री ने पीसीसीएआई को पांच लाख देने की घोषणा की
टूर्नामेंट के तीसरे दिन के मुकाबले का शुभारंभ शिक्षामंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने किया और पीसीसीएआई को पांच लाख रुपये के आर्थिक सहयोग की घोषणा की।

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पीसीसीएआई ने अच्छा प्रयास किया है, इससे दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और साथ साथ इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी किसी से कम नहीं है, ये भगवान की दिव्य देन है और इन खिलाड़ियों ने अपनी चुनौतियों के बावजूद भी खेल जगत में अपना नाम चमकाया है। पीसीसीएआई की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे सरकार के समक्ष पीसीसीएआई को मान्यता देने के लिए और पैरा ओलंपिक से जोड़ने के लिए बात रखेंगे और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी मुरारीलाल गुप्ता ने कहा कि वे दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed