फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   8 police nake, farmers protest at hisar, police alert

हिसार आयुक्त कार्यालय घेराव को लेकर पुलिस अलर्ट

Mon, 24 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
8 police nake, farmers protest at hisar, police alert
भिवानी। किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को हिसार आयुक्त कार्यालय के घेराव को लेकर जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। भिवानी पुलिस ने जिले के सीमांत क्षेत्रों सहित आठ स्पेशल पुलिस नाके लगाए हैं। जिन पर पर्याप्त पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। नाकों पर सुबह सात बजे से ही पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। हिसार में आयुक्त कार्यालय घेराव को लेकर भिवानी से भी किसानों के वहां कूच करने के किसान संगठनों ने पहले ही जोरशोर से प्रचार शुरू किया हुआ है वहीं किसान नेताओं ने रविवार को कई गांवों का दौरा कर आयुक्त कार्यालय घेराव में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भिवानी पुलिस ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से पहले ही जिले में करीब 46 पुलिस नाके लगाए हुए हैं। इन सभी पुलिस नाकों पर चौबीसों घंटे पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया हुआ है। संबंधित पुलिस थाना को नाकों पर सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाए जाने की जिम्मेदारी भी सौंपी हुई है। इन नाकों पर तैनात पुलिस लॉकडाउन में हर आने जाने वाले वाहनों से उनकी परमिशन व बाहर घूमने वालों से भी पूछताछ कर रही है। इसी तरह पुलिस ने सोमवार को किसान संगठनों द्वारा हिसार के आयुक्त कार्यालय के घेराव की चेतावनी के बाद अलग से आठ पुलिस नाके भी लगाए हैं। ये पुलिस नाके अधिकतर सीमांत इलाकों में लगे हैं। जहां पर किसानों के अधिक संख्या में जुटने की संभावनाएं भी हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से ये पुलिस नाके सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं। प्रत्येक पुलिस नाके पर चार पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों को सुबह सात बजे से ही तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां लगे हैं आठ पुलिस नाके
1. भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर मुंढाल चौक
2. भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सुंदर नहर पर पुलिस नाका
3. रोहणात में दादी गौरी मंदिर चौक पर पुलिस नाका।
4. तोशाम हिसार रोड पर खानक में पुलिस नाका।
5. सिवानी हिसार रोड पर चौधरीवास टोल प्लाजा पर नाका।
6. तोशाम क्षेत्र के गांव मिरान चौक पर पुलिस नाका।
7. लोहारू रोड ऑटो मार्केट देवीलाल चौक भिवानी पर पुलिस नाका।
8. जुई बाढड़ा टी प्वाइंट पर पुलिस नाका।
वर्जन:::
अन्नदाता अपने हकों को लेकर छह माह से लगातार सड़कों पर बैठे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगे मानने की बजाए उन पर लाठियां बरसा रही है। हिसार में हुई लाठीचार्ज के विरोध में आयुक्त कार्यालय घेराव में भिवानी से भारी संख्या में किसान हिसार जाएंगे, इसके लिए कई गांवों का दौरा किया हैं, किसानों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश आर्य निमड़ीवाली युवा प्रधान भाकियू भिवानी।
वर्जन:::
किसानों के हिसार में आयुक्त कार्यालय के घेराव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed