फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   8 new corona patient in Bhiwain

कुलपति के कुक, क्लर्क समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
8 new corona patient in Bhiwain
कोरोना के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के कुलपति के कुक, यूनिवर्सिटी क्लर्क समेत आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 780 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 41 हैं। वहीं 734 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को भी आठ ने कोरोना से जंग जीती।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच और वीरवार की रात को तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें महाराणा प्रताप कॉलोनी, पतराम गेट और वीरवान पाना से एक-एक पॉजिटिव, गांव बिधवान से एक, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी से दो, सिवानी और गांव बलियाली से एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल है। शुक्रवार को भी 350 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ये पांच नए केस आए सामने
-सीबीएलयू से कोरोना पॉजिटिव सामने आने का सिलसिला जारी है। तीन असिस्टेंट प्रोफेसर, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बाद शुक्रवार को भी यूनिवर्सिटी से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक कुलपति का कुक है। वह शिक्षा बोर्ड स्थित कुलपति के आवास पर कार्यरत है और उसकी अन्य कोई हिस्ट्री नहीं है। उसकी उम्र 28 वर्ष है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के 29 वर्षीय क्लर्क की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। इसका निवास स्थान रोहतक है। यह रोहतक से भिवानी प्रतिदिन आता-जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव बिधवान में 45 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- सिवानी से 60 वर्षीय किसान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 29 जुलाई को बीकानेर से अपने घर आया था।
- गांव बलियाली से 30 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वीरवार रात ये मिले पॉजिटिव
-महाराणा प्रताप कॉलोनी से 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- पतराम गेट से एक 35 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गृहणी है और पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
- वीरवान पाना से 23 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह ढाणा लाडनपुर में निवार फैक्टरी में कार्य करता है और वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।

लापरवाही पड़ रही महंगी
लापरवाही ज्यादा महंगी पड़ रही है। इसी कारण कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हमें सावधानी रखनी होगी। सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा, जहां तक संभव हो, अपने घर में रहें। बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाएं और बाजारों में सामुदायिक दूरी का पालन करें।
जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed