{"_id":"68efe8049b9d42b3940619fd","slug":"79747-students-from-472-schools-participated-in-the-road-safety-quiz-bhiwani-news-c-21-hsr1020-730832-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 472 स्कूलों के 79,747 विद्यार्थियों ने लिया सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 472 स्कूलों के 79,747 विद्यार्थियों ने लिया सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी में हिस्सा
Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस जिला व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यातायात नियमों पर आधारित सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पुलिस जिला हांसी के करीब 472 स्कूलों के 79,747 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने स्कूलों में पहुंच कर निरीक्षण किया।
इसमें लेवल एक में कक्षा 3 से 5वीं तक के विद्यार्थी, लेवल दो में कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थी व लेवल तीन में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता चार स्तरों पर आयोजित की जाएगी। स्कूल स्तर, खंड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर। स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी खंड स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनके पालन की आदत डालना है।