फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   78.58 Percent student success in 12 class.

भिवानी में 78.58 फीसदी बच्चे सफल, जिले के 12 टॉपर्स में 10 म्हारी बेटियां

Wed, 22 Jul 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
78.58 Percent student success in 12 class.
निधि के 493 अंक प्राप्त करने पर खुशी मनाते परिवार के सदस्य। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित सीनियर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में भिवानी के 78.58 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है। यह पिछले वर्ष 75.14 से 3.44 फीसदी अधिक है। पास प्रतिशत भले ही बढ़ा हो, लेकिन रैंकिंग में भिवानी लगातार पांचवें वर्ष पिछड़ गया है। भिवानी प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग में 17वें पायदान पर हैं, जबकि पिछले साल भिवानी 12वें पायदान पर था। इससे पहले 2018 में भिवानी दसवें पायदान पर रहा था। भिवानी के अमित ने 495 अंक और श्वेता रानी ने 494 अंकों के साथ टॉपर्स की राज्य सूची में स्थान पाया।
विज्ञापन

जिला पिछले साल के मुकाबले पांच अंक जरूर जरूर फिसला है, लेकिन शिक्षा में सुधार हो रहा है। पिछले साल 75 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी, लेकिन इस बार 78 फीसदी से अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले वर्ष 75.14 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे और ओवरऑल रैंकिंग में भिवानी 12वें नंबर पर थी। इस वर्ष भिवानी में 13378 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 10513 विद्यार्थी पास हुए। जबकि 2218 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट आया है। 647 विद्यार्थी फेल हुए हैं। फेल प्रतिशत 4.84 फीसदी रहा है। जबकि पास प्रतिशत 78.58 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

ये है भिवानी के टॉपर्स
नाम स्कूल प्राप्त अंक संकाय
अमित कुमार सरस्वती स्कूल मिलकपुर 495 विज्ञान
करिश्मा नव भारत स्कूल सिवानी मंडी 494 वाणिज्य
श्वेता रानी सरस्वती स्कूल मिलकपुर 494 विज्ञान
निधि शिव स्कूल ढिगावा मंडी 493 वाणिज्य
दीक्षा ऐम कॉन्वेनट स्कूल पोहकरवास 493 कला
नेहा नवभारत स्कूल सिवानी मंडी 492 वाणिज्य
रिया नवभारत स्कूल सिवानी मंडी 492 वाणिज्य
तेजस्वनी शर्मा सर्वपल्ली राधाकिशन स्कूल भिवानी 492 वाणिज्य
पंकज कौशिक सर्वपल्ली राधाकिशन स्कूल भिवानी 491 विज्ञान
शीतल शिव स्कूल ढिगावामंडी 490 वाणिज्य
सीमा रा.क.उ.मा.वि. भिवानी 490 कला
किरण रा.उ.मा.वि. रिवासा 490 कला

करिश्मा के 494 अकं प्राप्त करने पर खुशी जताते परिजन।

करिश्मा के 494 अकं प्राप्त करने पर खुशी जताते परिजन।- फोटो : Bhiwani

विज्ञान संकाय में 494 अंक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्रा श्वेता को आशीर्व?

विज्ञान संकाय में 494 अंक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्रा श्वेता को आशीर्व?- फोटो : Bhiwani

विज्ञान संकाय में 495 अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर अमित को आशीर्वाद देते पर

विज्ञान संकाय में 495 अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर अमित को आशीर्वाद देते पर- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed